मोहाली/जीरकपुर.ऑर्गेनाइजेशन क्राइम कंट्रोल यूनिट (ओकू) की टीम ने जीरकपुर के पीर मुच्छला में महालक्ष्मी सोसायटी में गुरुवार शाम एनकाउंटर कर श्रीगंगानगर के एक लाख के इनामी बदमाश अंकित भादू को मार गिराया है।
राजस्थान पुलिस की इतलाह पर गुरुवार शाम 6:15 बजे ओकू की टीम ने एआईजी की अगुवाई भादू को पुलिस ने घेर लिया। फ्लैट में घेरा पड़ने पर भादू ने तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर दूसरी मंजिल में रहने वाले परिवार की 6 साल की बच्ची को किडनैप कर लिया और बालकनी में लाकर पुलिस काे धमकाया कि गोली चलाई तो बच्ची पर गोली चला देगा।
इसी बीच ओकू के कमांडो ने उसे धराशाही कर दिया। इस दौरान बच्ची के पांव पर गोली लगी और एक एएसआई घायल हो गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों की हालत खतरे से बाहर है। भादू गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई ग्रुप का शॉर्प शूटर है, जो फाजिलकला का रहने वाला है।
महालक्ष्मी सोसायटी के दूसरी मंजिल पर भादू दो साथियों के साथ तीन महीने से रह रहा था। एआईजी ओकू गुरमीत सिंह चौहान ने बताया कि भादू राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में वारदातों को अंजाम देता था। राजस्थान पुलिस ने उसपर एक लाख का इनाम रखा था। उसके दो साथी अमृतसर निवासी गिंदा काना और जर्मनजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। ऑपरेशन के बाद एसएसपी कुलदीप सिंह चहल भी पहुंचे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




















