Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

नारी शक्ति मंच की बैठक में उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक रंगों का दिखा संगम

0
21

पंचकूला सीनियर सिटीजन काउंसिल, सेक्टर-15, पंचकूला के नारी शक्ति मंच की मासिक बैठक काउंसिल परिसर में उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक रंगों के साथ आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मंच की अध्यक्षा श्रीमती सुषमा राजपाल ने तीन बार सामूहिक गायत्री मंत्र के उच्चारण से किया। इससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक एवं सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर हो गया।

आयोजित कार्यक्रम में महिला सदस्यों ने तंबोला ,जन्मदिन ,विवाह वर्षगांठ ,उत्साहपूर्वक भाग लिया और खूब आनंद उठाया ।

इसके पश्चात मंच की सखियों के जन्मदिन एवं विवाह वर्षगांठ समारोह ,सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्साह पूर्वक मनाए गए।पूर्व अध्यक्षा श्रीमती रेखा साहनी ने विशेष रूप से अध्यक्षा श्रीमती सुषमा राजपाल एवं श्रीमती निधि गुप्ता को जन्मदिन मनाया गया । पर्यावरण संरक्षण का सुंदर संदेश देते पौधें उपहार स्वरूप दिए गए ।
सुदर्शन चौहान, पुष्पलता, संतोष भसीन, आशा सिंगला, संतोष मक्कड़ , जसविंदर, नीरू मित्तल, अचला डिंगले, सुषमा भाटिया, सुशीला बतरा सरोज चोपड़ा ,विनोद कुमारी कुमारी ,बलिंदर गुगनेजा , अलका मलिक ,दीपा भल्ला ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया ।
कार्यक्रम का संचालन मंच की अध्यक्षा श्रीमती सुषमा राजपाल एवं सचिव श्रीमती अनिता मेहता ने संयुक्त रूप से किया। कार्यकारिणी की सदस्य श्रीमती नीलम धवन एवं श्रीमती अनिता मेहंदीरत्ता ने कार्यक्रम के आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न करवाया ।सचिव श्रीमती अनिता मेहता ने सभी सदस्यों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।