Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

जीटी रोड पर खड़े ट्रक में पीछे से टकराई कार, दो 12वीं कक्षा और एक बीकॉम के छात्र की मौत

0
423

पानीपत.जीटी रोड स्थित काेहंड के पास गुरुवार शाम को खड़े ट्रक में पीछे से कार टकरा गई। हादसे में 12 वीं कक्षा के दो और बीकाॅम प्रथम वर्ष के एक छात्र की मौत हो गई। कार सवार चौथे युवक की हालत गंभीर है। उसे रोहतक पीजीआई में भर्ती करा दिया गया है।

चारों छात्र दोस्त थे। स्कूल में फेयरवेल पार्टी के बाद करनाल की तरफ गए थे। लौटते वक्त हादसे का शिकार हो गए। घटना शाम करीब साढ़े छह बजे की है। सेक्टर- 13/ 17 हाउसिंग बोर्ड का रहने वाला 18 साल का नवीन बरसत रोड स्थित मदर प्राइड स्कूल में कक्षा 12 में पढ़ता था। गुरुवार को स्कूल में फेयरवेल पार्टी थी।

नवीन के पड़ोस में रहने वाले 18 साल का अंकुश भी साथ में पढ़ता था। अंकुश पिता गोपाल की स्विफ्ट कार लेकर स्कूल गया था। साथ में अंकुश, नूरवाला का रहने वाला 19 साल का कपिल जो बीकॉम प्रथम वर्ष में पढ़ता था और कपिल का पड़ोसी मोहित भी फेयरवेल पार्टी में गए थे।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

करनाल. कोहड फ्लाईओवर के पास दुर्घनाग्रस्त कार और ट्रक।