चंडीगढ़.कांग्रेस के खिलाफ खानदानी सियासत के आरोपों को रद्द करते हुए सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि लोग खानदान को नहीं बल्कि व्यक्ति को वोट देते हैं। उन्होंने ऐलान किया कि राहुल और प्रियंका की उत्तम टीम है जो लोकसभा चुनाव के दौरान केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली लोक विरोधी एनडीए सरकार का सफाया कर देगी।
उन्होेंने कहा कि बहन के मैदान में आने से एक उत्तम टीम बन गई हैै।ममता बनर्जी और सीबीआई के बीच विवाद और रॉबर्ट वाड्रा से ईडी की ओर से पूछताछ पर उन्होंने कहा कि यह सिर्फ केंद्र सरकार की बदलाखोरी और परेशान करने की कार्रवाई है।
कैप्टन ने कहा कि उनके कुछ साथी इसको या उसको टांगने के लिए कहते हैं परंतु वह बदलाखोरी की सियासत में विश्वास नहीं रखते। बादलों और बिक्रम मजीठिया के विरुद्ध सभी आरोपों की जांच प्रगति अधीन है और उनको अपने दुष्कर्मों का हिसाब देना पड़ेगा। उन्होंने इसमें बदलाखोरी की संभावनाओं से इंकार किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




















