Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

जागरूक निवेशक को अधिक अर्थिक रिटर्न होगा :निशान श्रीवास्तव

0
361

चंडीगढ़ सुनीता शास्त्री। जागरूक निवेशक को अधिक अर्थिक रिटर्न होगा। इसके लिए म्युचल फंड ,शेयर मारकेट में निवेश कर अच्छा रिटर्न पाया जा सकता है। यह बात नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के मैनेजर निशान श्रीवास्तव ने निवेशक जागरूकता कार्यक्रम में बोलते हुए कही।आज चंडीगढ़ प्रैस क्लब में सिटीजन एवेयरनेस ग्रुप और भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय वोर्ड के संयुक्तरूप से निवेशक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसअवसर पर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के मैनेजर निशान श्रीवास्तव ने कहा कि सामान्यत: लोगों को सरकार से फिक्स रिटर्न की ही प्राप्ती होती है।अधिक अर्थिक रिटर्न के लिए म्युचल फंड ,शेयर मारकेट निवेश कर अच्छा रिटर्न पाया जा सकता है। इसके लिए निवेशको को कैसे निवेश करना चाहिए या जो लोग पहले से निवेश करते रहे हैं उन्हें क्या साबधानियां बरतनी चाहिए इसकी विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नये निवेशकों को कंपनी की ग्रोथ की पूरी जॉच के बाद ही किसी कंपनी में निवेश करना चाहिए। मारकेट में रिस्क फिक्स नहीं होता,न ही टाइम फिक्स होता है। ऐसे में कभी भी पूरा पैसा एक जगह न लगाये और मंथली इंवेसमैंन्ट करें इससे एवरेज रिटर्न की प्राप्ती होगी। अगर वह ब्रोकर द्वारा ट्रेडिंग कर रहे हैं तो निवेशक को साबधान करते हुए हिदायत दी कि वह ब्रोकर सेवी से रजिस्टर्ड हो। ताकि भविष्य में कंपनी के बंद होने व किसी समस्या का समाधान किया जा सके। इस अवसर पर सुरेन्द्र वर्मा चेयरमैन सिटीजन एवेयरनेस ग्रुप ने कहा कि अपने पैसे को सही जगह इंवेस्ट करने की जिम्मेदारी निवेशक की अपनी है किसी के कहने में आकर कुछ न करे स्वयं जांचे, सोचे और फिर इंवेस्ट करें। निवेशक को जागरूक करने के लिए ही यह कार्यक्रम आयोजित किया है ताकि स्टॉक एक्सचेंज में सुरक्षित मानको ध्यान में रखकर निवेश करें । इस अवसर पर हितेश पुरी ने कहा कि निवेशको के लिए अब स्टॉक एक्सचेंज सुरक्षित है। जरूरत है साहस और जागरूक होने की। मधु एडवोकेट ने बंद हुई कंपनियों और कानूनी पक्ष को रखते हुए जागरूक किया।