चंडीगढ़ सुनीता शास्त्री। डीवाज महिलाओं के लिए प्रतिभा दिखाने का एक शानदार अवसर लाया है। डीवाज ब्यूटी पीजेंट्स की फ़ाउन्डर व मिसेज इंडिया अर्थ चैरिटी एंबेसडर 2019 और मिस इंडिया अर्थ इंटरनेशनल 2018 की विजेता बिन्नी भट्ट के संयोजन में चंडीगढ़ और पंजाब की 55 मॉडल्स ने रविवार को यहां द रीफ सेक्टर 7 में डीवाज ब्यूटी पीजेंट्स के मिस एंड मिसेज पंजाब डीवाज के लिए ऑडिशंस में हिस्सा लिया। 21-33 आयु के मॉडल्स ने ऑडिशंस में भाग लिया । डीवाज ब्यूटी पीजेंट्स का ग्रैंड फिनाले अगले साल अप्रैल में गोवा में आयोजित किया जाएगा। सिमरत कौर, स्टेट डायरेक्टर, पंजाब डीवाज ने कहा कि मिस और मिसेज पंजाब डीवाज सभी उम्र की महिलाओं के लिए सबसे प्रतिष्ठित ब्यूटी पीजेंट्स में से एक है। यह एक वल्र्ड ब्यूटी पेजेंट है जो आज की भारतीय महिलाओं को सेल्फ-अवेयरनेस व मान्यता देने का एक प्रयास है । इस मौके पर डीवाज ब्यूटी पीजेंट्स की फ़ाउन्डर व मिसेज इंडिया अर्थ चैरिटी एंबेसडर 2019 और मिस इंडिया अर्थ इंटरनेशनल 2018 की विजेता बिन्नी भट्ट भी उपस्थित थीं।डीवाज पेजेंट में कई अलग अलग कैटेगरीज हैं, जिनमें 3 से 45 आयु वर्ग की मॉडल्स हिस्सा ले सकती हैं। बिन्नी भट्ट ने बताया कि डीवाज घरेलू हिंसा, कैंसर जागरूकता महिला सशक्तीकरण और बेटी बचाओ के बारे में जागरूकता व समाज में काम करने के लिए गुडविल एंबेसडर्स बनाने के लिए भी प्रयासरत हैं। अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित विजेताओं को ग्रूम्ड किया जाता है और उनको विस्तृत एक्सपोजर देने और एक बड़ा बदलाव लाने के मौका देने के लिए इंटरनेशनल पीजेंट्स में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। मिस और मिसेज पंजाब डीवाज के विजेता अप्रैल 2020 में द मिस एंड मिसेज इंडिया डीवाज पीजेंट्स में पंजाब का प्रतिनिधित्व करेंगे।डीवाज पेजेंट की विजेता इंडिया को अर्थ पेजेंट, यूनाइटेड नेशंस पेजेंट, एशिया पैसिफिक पेजेंट, इको इंटरनेशनल पेजेंट और कई अन्य पेजेंट्स में प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। सिमरत कौर ने कहा कि यह सभी प्रतिभागियों के लिए खुद का प्रतिनिधित्व करने और डीवाज और विश्व स्तरीय मंचों पर अपनी प्रतिभा दिखाने का एक शानदार अवसर होगा।
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020



















