मोहाली / चंडीगढ़: एन.ए. कल्चरल सोसायटी। मदरहुड चैतन्या, मोहाली, सर्वप्रेम और दिशा वीरा सेंटर, चंडीगढ़ के सहयोग से इस बार अनोखे अंदाज़ में बाल दिवस मनाया।
यह कार्यक्रम कांसल गांव स्थित कांसा देवी मंदिर में आयोजित किया गया, जहाँ जरूरतमंद बच्चों के साथ खुशियां साझा की गईं।
इस दौरान आयोजित कपड़ा वितरण अभियान में करीब 100 से 150 जरूरतमंद बच्चों को कपड़े और स्टेशनरी वितरित की गई और बच्चों को जलपान भी कराया गया।
बच्चों ने बहुत ही सुंदर गमलों को पेंट किया और अपनी मनमोहक नृत्य प्रस्तुति से सबका दिल जीत लिया। उपहार पाकर बच्चों के चेहरों पर मुस्कान आ गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को बाल दिवस की खुशियों में शामिल करना था।
एन ए कल्चरल सोसायटी की फाउंडर प्रेसिडेंट निखार आनंद मिड्डा ने कहा कि समाज के जरूरतमंद वर्गों की मदद करना और बच्चों को बेहतर माहौल व अपनापन देना इस पहल का मुख्य उद्देश्य है।
























