Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

ब्लॉग एक कनेक्शन है एक दूसरे को इंस्पायर करने का: डा.अमित नागपाल हीरोज अमॉन्गस्ट अस पुस्तक का विमोचन

0
343

चंडीगढ़,सुनीता शास्त्री। ब्लॉग एक कनेक्शन है एक दूसरे को इंस्पायर करने का। हमारे चारों ओर एक हीरो मौजूद रहता है, सुपर हीरो की स्टोरी वॉह वॉह तो लूटती है पर इंस्पायर नहीं करती। जब तक स्टोरी में स्ट्रगल नहीं होता है वह लोगों को प्रभावित नहीं करती है। संघर्षशील कहानी ही आगे बढऩे की प्रेरणा देती है। एक कहानी आपकी जिंदगी बदल सकती है। यह विचार प्रख्यात ब्लॉगर एवं कथाकार डॉ. अमित नागपाल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए ब्यक्त किये, वह आज अपनी नवीनतम पुस्तक हीरोज अमॉन्गस्ट अस के अनावरण के लिए आज चंडीगढ़ में थे । लद्दाख के प्रसिद्ध बौद्ध गुरु, भिक्षु संघसेना की उपस्थिति में अनावरण किया गया। डॉ. नागपाल ब्लॉगर्स एलायंस नामक संगठन के संस्थापक अध्यक्ष हैं। यह ब्लॉग लेखकों, कथाकारों और रचनाकारों की एक एसोसिएशन है। ब्लॉगर्स एलायंस के चंडीगढ़ चैप्टर का भी इस अवसर पर औपचारिक लॉन्च किया गया।पुस्तक के बारे में बात करते हुए, लेखक डॉ. नागपाल ने कहा, पुस्तक में 20 से अधिक सफल लोगों के जीवन की सच्ची कहानियां हैं। इस किताब का पहला अध्याय ही भिक्खू संघसेना की कहानी से शुरू होता है, जिन्होंने लेह में तीस साल पहले महाबोधि इंटरनेशनल मेडिटेशन सेंटर की स्थापना की, जो आज दुनिया भर में लोकप्रिय है। एक बात जो सभी लीडर्स के बारे में सामान्य है, वह यह है कि वे निरंतर प्रयास करते रहे और उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। यह पुस्तक डेढ़ साल की कड़ी मेहनत से तैयार हुई। डॉ. नागपाल ने आगे कहा कि एक कहानी आपकी जिंदगी बदल सकती है। कार्यक्रम के अंत में, ब्लॉगिंग – वर्तमान रुझान एवं भविष्य विषय पर एक पैनल चर्चा भी आयोजित की गयी, जिसमें क्षेत्र के कई प्रमुख लेखकों और ब्लॉगर्स ने भाग लिया। पैनल में शामिल वक्ताओं में, पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की डायरेक्टर-पीआर रेणुका सलवान, यात्रा लेखक पुनीतिन्दर कौर सिद्धू, इंडियन एक्सपे्रस से लंबे समय तक जुड़ी रहीं एक अनुभवी ब्लॉगर आवा सूरी, पशु कल्याण ब्लॉगर विकास लूथरा, प्रसिद्ध फिल्म समीक्षक व ब्लॉगर मुर्तजा अली खान और विख्यात भूविज्ञानी एवं जीवाश्म विज्ञान ब्लॉगर डॉ. रितेश आर्य ने विचार विमर्ष किया।