Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

पुलिस परेशान कर रही है एफआईआर कराने वाली लड़कियों को:विकास लूथरा आरोपी घूम रहे हैं खुलेआम

0
334

चंडीगढ़,सुनीता शास्त्री। शहर के नजदीक नयागांव क्षेत्र के आदर्श नगर में कुत्ते के बच्चे को तीसरी मंजिल से फेंकने के मामले में आज एक नया मोड़ आ गया, जब जानवरों को बचाने वाली एक प्रमुख संस्था फरएवर फे्रंड्स ने चंडीगढ़ प्रेस क्लब में एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर आरोप लगाया कि पुलिस आरोपियों को बचाने में लगी है और शिकायत करने वाली लड़कियों को धमका रही है। फरएवर फे्रंड्स के संस्थापक विकास लूथरा ने इस मामले में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने वाली दोनों लड़कियों के साथ मीडिया के समक्ष पूरा ब्यौरा पेश किया। आदर्श नगर की निवासी शिवानी बिष्ट ने प्रेस को बताया कि उन्हें तरह-तरह से धमकियां मिल रही हैं और पुलिस बार-बार थाने में आने का दबाव बना रही है। उल्लेखनीय है कि आदर्श नगर के एक मकान की तीसरी मंजिल से कुछ युवकों ने नशे की हालत में एक कुत्ते को तकलीफ पहुंचाने के बाद उसे ऊपर से फेंक कर मार दिया। पड़ोस की युवतियों ने यह देखा तो उन युवकों से ऐसा करनेकी वजह पूछी। इस पर युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। ज्ञातव्य है कि अपराधी खुले घूूम रहे हैं और उनका मेडिकल भी नहीं कराया गया है, जबकि घटना के समय वे नशे की हालत में थे। चश्मदीद गवाहों ने ब्रिटेन की एक युवती भी थी, जो प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद थी। फरएवर फे्रंड्स पंजाब-चंडीगढ़ क्षेत्र की एक सबसे प्रभावी पशु कल्याण संस्था है, जिसके तमाम वॉलंटियर दिनरात परेशान हाल पशु पक्षियों की सेवा करते हैं।