Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

हंगामा 2 में लीड रोल निभाएंगे मीजान जाफरी, 10 अप्रैल को रिलीज होगी 'लूटकेस' 

0
390

Dainik Bhaskar

Nov 26, 2019, 07:43 PM IST

बॉलीवुड डेस्क. मलाल से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू कर चुके जावेद जाफरी के बेटे मीजान प्रियदर्शन की फिल्म हंगामा-2 में नजर आएंगे। वहीं कुणाल खेमू की फिल्म ‘लूटकेस’ अब अगले साल अप्रैल में रिलीज होगी। मंगलवार को इन दोनों ही फिल्मों से जुड़ी जानकारी सामने आई। 

🥶

A post shared by Meezaan (@meezaanj) on Aug 4, 2019 at 3:34am PDT

16 साल पहले आई थी हंगामा : 2003 में आई ‘हंगामा’ का सीक्वल बनने जा रहा है, जिसे एक बार फिर प्रियदर्शन ही डायरेक्ट करेंगे। एक इंटरव्यू में उन्होंने कन्फर्म किया कि सीक्वल में लीड रोल मीजान जाफरी निभाने वाले हैं। हंगामा के पहले पार्ट में अक्षय खन्ना, आफताब शिवदासानी, रिमी सेन, शोमा आनंद और परेश रावल ने काम किया था। हालांकि यह फिल्म प्रियदर्शन की ही मलयालम फिल्म ‘पूचक्कोरू मूक्कुथी’ का हिन्दी रीमेक थी। जो 1984 में रिलीज हुई थी। 

अप्रैल में आएगी लूटकेस : कुणाल खेमू, रणवीर शौरी, रसिका दुग्गल, गजराज राव की फिल्म लूटकेस की रिलीज डेट एक बार फिर बदल दी गई है। ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर इसकी नई रिलीज डेट की जानकारी अपडेट की है। अब फिल्म 10 अप्रैल 2020 को रिलीज होगी। फिल्म का डायरेक्शन राजेश कृष्णन ने किया है।