चंडीगढ़, सुनीता शास्त्री। मोहाली/ वीआर पंजाब, खरीदारी और आयोजनों के लिए, इस क्षेत्र का सबसे पसंदीदा स्थान है। आप शादी की तैयारी में जुटे है और शॉपिंग करना चाह रहे हैं तो वीआर पंजाब ने वेडिंग बॉक्स के रूप में एक रोमांचक पहल की शुरूआत की है जिसमें उन परिवारों के लिए आश्चर्यजनक और रोमांचित करने वाले उपहार होंगे जो यहां पर शादी की शॉपिंग करेंगे। वीआर पंजाब में ग्राहक 22 नवंबर से 15 दिसंबर तक शानदार पुरस्कार जीतने के लिए इस रोमांचक अवसर का लाभ उठा सकते हैं।वीआर पंजाब द्वारा वेडिंग बॉक्स एक रोमांचक आश्चर्य और पुरस्कार से भरा बॉक्स है। ग्राहकों के लिए कुछ रोमांचक पुरस्कारों में सबसे हाईएस्ट शोपर इनाम, सैकेंड हाईएस्ट शोपर इनाम और थर्ड हाईएस्ट शॉपर इनाम शामिल है। जो ग्राहक 1.5 लाख रुपये या उससे अधिक की खरीदारी करते हैं,उन्हें हाईएस्ट शॉपर पुरस्कार के रूप में 1 लाख रुपये के उपहार जीतने का मौका दिया जायेगा। सैकेंड हाईएस्ट शोपर इनाम के अंतर्गत 20,000 रुपये या उससे अधिक की खरीदारी करने पर, जीतने वाले ग्राहक को 2 लोगों के लिए के लिए नालदेहरा ट्रिप पुरुस्कार के रूप में मिलेगी और 10,000 रुपये की खरीदारी करने का मौका दिया जायेगा। जबकि थर्ड हाईएस्ट शोपर इनाम के तहत 10,000 रुपये या उससे अधिक की खरीदारी करने पर जीतने वाले ग्राहक को 2 लोगों के लिए गोवा की यात्रा करने को सुनहरा मौका दिया जायेगा। इन भव्य पुरस्कारों के अलावा, वेडिंग बॉक्स के अन्य पहलू हैं जो वीआर पंजाब में शादी की खरीदारी के अनुभव को चार चाँद लगा रहे हैं । इनमें शामिल हैं शादी के स्टालों पर शानदार कलेक्शन, भाग लेने वाले ब्रांडों से बेहतरीन ऑफर , शादी की स्टाइल टिप्स और एक फैशन शोकेस। इसलिए, इस शादी का मौसम, वीआर पंजाब में अपनी पसंदीदा शॉपिंग करें और घर को वेडिंग बॉक्स से निकलने वाले उपहारों से भरें ।
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020




















