
यमुनानगर | विवाहिता ने ससुरालियों पर चाकू से हमला कर हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही पीड़िता ने अपने पति पर उसे नशीला पदार्थ देकर अप्राकृतिक संबंध बनाने का भी आरोप लगाया। वहीं दो अन्य ससुराल वालों पर रेप का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में गैंगरेप, अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने, हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। रादौर की एक काॅलोनी निवासी 25 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी करीब एक वर्ष पहले क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति से हुई थी। शादी के बाद से ही उसका पति व ससुराल पक्ष के लोग उसे परेशान करने लगे। महिला ने बताया कि एक दिन उसके पति ने उसके उसे नशीला पदार्थ पीने के लिए दिया। जिसे पीने के बाद वह बेसुध हो गई। इस दौरान उसके पति ने उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए। वहीं उसके साथ दो अन्य लोगों ने भी रेप किया। वहीं उसके गले पर हमला कर उसकी हत्या का प्रयास किया। इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।



















