
यमुनानगर| छुट्टी कर देर रात घर लौट रहे जेके रेजीडेंसी होटल के कर्मी से बाइक सवार तीन युवकों ने 4500 रुपए नकदी व मोबाइल छीन लिया। वारदात सहारनपुर कुरुक्षेत्र स्टेट हाईवे पर जोडिया गुरुद्वारा के पास हुई। पुलिस ने तीन अज्ञात युवकों पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। औरंगाबाद निवासी सत्यवान ने बताया कि वह गोविंदपुरी रोड स्थित जेके रेजीडेंसी होटल में काम करता है। सोमवार रात करीब साढ़े 11 बजे वह घर लौट रहा था। जब वह अपनी बाइक पर जोडिया गुरुद्वारा के पास पहुंचा तो बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए। आरोपियों ने उसकी बाइक के आगे अपनी बाइक अड़ाकर रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और उसके पास से 4500 रुपये व एक मोबाइल फोन लूट लिया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी।



















