भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान संस्था की तरफ से अपने शहर को हरा भरा रखने के उद्देश्य से 1001 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस श्रृंखला को आगे बढ़ाते भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान संगठन के संस्थापक एवं प्रसिद्ध समाजसेवी श्री अनूप सरीन जी के नेतृत्व में ग्रीन बैल्ट, इन्दिरा कॉलोनी, मनी माजरा, चंडीगढ़ में पौधारोपण कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि: श्रीमती सुमन अमित शर्मा, डिप्टी मेयर, चंडीगढ़ ने पौधारोपण करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उन्होंने वृक्षों की महत्ता के बारे में जागरूक करते हुए बताया कि पेड़ हवा को शुद्ध करते हैं, बारिश लाते हैं, मिट्टी का कटाव रोकते हैं और वन्यजीवों को आश्रय प्रदान करते हैं। उन्होंने बताया कि पेड़ हमारे जीवन का मुख्य आधार हैं, जिनके बिना धरती पर जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। पर्यावरण को संतुलित रखने के साथ-साथ ये हमें प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से अनगिनत उपहार देते हैं। श्री अनूप सरीन, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं संस्थापक, भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान ने भी वृक्षारोपण करने और वृक्षों को बचाने के लिए एक गीत द्वारा सभी को प्रेरित किया और श्रीमती सुमन अमित शर्मा, डिप्टी मेयर, चंडीगढ़ द्वारा सामाजिक कार्यों में सक्रियता से भाग लेने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर इन्दिरा कॉलोनी, मनी माजरा, चंडीगढ़ के निवासियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान से सुशील भाटिया; अशोक चौधरी; चंचल कुमार; तरसेम लाल अत्री; कृष्ण गौतम; अनमोल सैनी; शारदा कुमारी; मंगत राम गुप्ता; सीमा; प्रमोद; शकुंतला रानी; बरफ सिंह पंवार; विश्व गुप्ता; पायलट सिंह; शीशपाल; चौहान; मनोज शर्मा; चंदन सिंह नेहाल; अवनीश भारद्वाजआदि की प्रेरणादायक उपस्थिति रही।




























