इस दिन को सद्भावना दिवस एवं अक्षय ऊर्जा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर चंडीगढ़ कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प मालाएँ अर्पित कर नमन किया और उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। वे देश के सबसे युवा प्रधान मंत्री थे। देश के विकास में उनका बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने 18 साल के युवाओं को अपना वोट डालने का अधिकार दिया, देश में गांव के विकास के लिए पंचायती राज की स्थापना किया। देश का कम्प्यूटरीकरण किया जिससे लाखों युवाओं को रोजगार मिला इसका श्रेय भी राजीव गांधी जी को जी जाता है। उन्होंने माडर्न शिक्षा का विस्तार किया ताकि देश के युवा अच्छी शिक्षा ग्रहण कर देश के विकास में अपना योगदान दें। इस अवसर पर राजीव मौदगिल, मोहम्मद सादिक, रजनी तलवार, अच्छेलाल गौड़, जाहिद परवेज खान, बी एम खन्ना, हरभजन सिंह, हरजिंदर सिंह प्रिंस, रविंदर कौर, कुलजीत कौर, हरजिंदर सिंह बावा, सुभाष पॉल, रोनी, धर्मबीर सिसोदिया, मनीष लांबा, मंजूर खान, येंकी कालिया, गुरचरण सिंह, जगदीप महाजन, सोनिया गुरचरण, बलविंदर कौर, रविंदर कौर, अभय चंदेल, रानो देवी, कुलजीत कौर, अमरजीत कौर, किरपा नंद ठाकुर, कुलदीप कुकी, श्रवण कालिया, राहुल कुमार, वीनू चौहान, राजेंद्र हिन्दुस्तानी, विक्रम सिंह, गुलशन वर्मा, वीरेंद्र राय, मुकेश, अमृत लाल, धर्मवीर इत्यादि नेतागण उपस्थि रहे।
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020
























