चण्डीगढ़ : महाशिवरात्रि के उपलक्ष में श्री हनुमंत धाम में भक्तों के लिए रुद्राक्ष के रक्षासूत्र पिछले 10 दिनों से कमेटी की महिलाओं द्वारा पूरे जोर-शोर से बनाए गए । इस अवसर पर प्रधान नीना तिवारी ने कहा कि हमने लगभग 5000 रक्षासूत्र बनाए हैं। जितने भी भक्त यहां 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के उपलक्ष में शिवजी की ब्लेसिंग लेने आएगा और जल चढ़ाने आएगा उसको एक-एक रक्षासूत्र मंत्र से सिद्ध किया हुआ और भगवान भोले बाबा की ओर से एक विशेष प्रसाद दिया जाएगा जो कि वह पूरे साल याद रखेगा।
श्री हनुमंत धाम में त्रि शिवलिंगेश्वर महादेव जी की स्थापना है। तीनों शिवलिंग मणियो के हैं एक स्फटिक मणि, मूंगा मणी और जरकन मणी के बने हैं व इन तीनों शिवलिंग का अपना-अपना विशेष महत्व है जो भी व्यक्ति महाशिवरात्रि वाले दिन इस त्रि शिवलिंगेश्वर पर जल चढ़ाता है उन्हें भगवान भोलेनाथ की ओर से विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। पूरा दिन सुबह 5 बजे से लेकर शाम तक आलू की सब्जी का और दूध का लंगर लगाया जाएगा और फल का प्रसाद दिया जाएगा। चंडीगढ़ वासियो से प्रार्थना है कि महाशिवरात्रि वाले दिन श्री हनुमंत धाम सेक्टर 40 बी में आकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करें ।
इस अवसर पर सभा के अन्य सदस्य पाल शर्मा, उषा सिंगला, कुमुद, गायत्री, अलका जोशी, सरला, दिप्ती, सुदर्शन शर्मा, सुनीता आनंद, राज कालिया, कमलेश, कंचन, बबली, उर्मिल इत्यादि ने भी शिवरात्रि की बधाई दी।




















