अखिल भारत ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महासचिव और चंडीगढ़ ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष यशपाल तिवारी ने चंडीगढ़ के गांव मक्खन माजरा में स्थित गौशाला में मृत पाई गई गायों और बछड़ों के विषय पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। चंडीगढ़ की सनातन टास्क फोर्स के युवा गौ संरक्षक सराहना के पात्र हैं जो इतनी भरी सर्दी की रातों में गौशालाओं में जा जा कर गायों की मार्मिक स्थिति को प्रशासन के संज्ञान में ला रहे हैं। गौशाला की आड़ में जो लोग ऐसा घिनौना काम कर रहे हैं उन्हें शीघ्र कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि अन्य ऐसे दोहरे चेहरे वालों को भी सबक हो। तिवारी ने कहा कि ऐसे घोर सामाजिक अपराधों को रोकने के लिए अन्य संस्थाओं का भी उचित सहयोग मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब केवल अलग समुदाय के लोग ही नहीं बल्कि उनकी आड़ में अन्य लोग भी यह दुष्कृत्य कर रहे हैं।
यशपाल तिवारी ने चंडीगढ़ की सभी सामाजिक, धार्मिक अथवा आध्यात्मिक एवं समाज सेवी संस्थाओं का आवाहन करते हुए अनुरोध किया कि सब एकमत होकर इसका विरोध करें ताकि प्रशासन तथा न्याय प्रणाली ऐसे दुष्टों को कठोर से कठोर सजा देकर चेतावनी स्थापित कर सके।
Home
Chandigarh Tricity अखिल भारत ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महासचिव और चंडीगढ़ ब्राह्मण सभा के...
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020




















