Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

लायंस क्लब पंचकूला प्रीमियर द्वारा ‘ठंड-दा-नाका’ के तहत गर्म जैकेट वितरण

0
113

लायंस क्लब पंचकूला प्रीमियर द्वारा ‘ठंड-दा-नाका’ के तहत गर्म जैकेट वितरण

चंडीगढ़, 7 जनवरी 2026:
लियो क्लब ट्राइसिटी एवं लियो क्लब ट्राइसिटी गोल्ड के सहयोग से लायंस क्लब पंचकूला प्रीमियर (डिस्ट्रिक्ट 321 A2) द्वारा ‘ठंड-दा-नाका’ सेवा परियोजना का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान सेक्टर 48, 49 व 50, चंडीगढ़ की विभिन्न हाउसिंग सोसायटियों में तैनात सुरक्षा गार्डों को सर्दी से बचाव हेतु गर्म जैकेट वितरित की गईं।

कार्यक्रम का आयोजन 7 जनवरी को देर शाम किया गया। परियोजना के चेयरपर्सन लायन सुनील त्यागी (RC) रहे। क्लब अध्यक्ष लायन इकेश पाल सिंह, सचिव लायन रमन बशाम्भू एवं कोषाध्यक्ष लायन अमरजीत सिंह, परविदंर सिंह, पवन कुमार, अरपिंदर संधू, रमन कुमार, गौरव खन्ना, शैली तनेजा ने सेवा भावना के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया। लियो सदस्यों आर्यन,अर्जून ने सक्रिय सहयोग दिया।

क्लब पदाधिकारी शाइनी तनेजा ने कहा कि, समाज के मेहनतकश वर्ग की सहायता करना लायंस व लियो आंदोलन की मूल भावना है और भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य जारी रहेंगे।