Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

चंडीगढ़ के मुख्य सचिव श्री एच. राजेश प्रसाद ने आज सेक्टर-24 एवं सेक्टर-37 स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों (आयुष) तथा सेक्टर-34 स्थित आयुष एकीकृत अस्पताल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर श्री अखिल कुमार, निदेशक, आयुष भी उनके साथ उपस्थित रहे।

0
161

जनसंपर्क विभाग
चंडीगढ़ प्रशासन

प्रेस विज्ञप्ति

चंडीगढ़, 16.12.2025:
चंडीगढ़ के मुख्य सचिव श्री एच. राजेश प्रसाद ने आज सेक्टर-24 एवं सेक्टर-37 स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों (आयुष) तथा सेक्टर-34 स्थित आयुष एकीकृत अस्पताल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर श्री अखिल कुमार, निदेशक, आयुष भी उनके साथ उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने ओपीडी के कार्य-प्रणाली की समीक्षा की, उपलब्ध अवसंरचना का आकलन किया तथा हर्बल गार्डन का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों के हित में सुविधाओं को और सुदृढ़ करने पर बल देते हुए अवसंरचना एवं सेवा-प्रदान में सुधार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इसके साथ ही उन्होंने सेक्टर-34 स्थित आयुष एकीकृत अस्पताल में मानव संसाधन की भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि अस्पताल का शीघ्र संचालन सुनिश्चित किया जा सके तथा पंचकर्म जैसी अतिरिक्त सेवाएं आम जनता के लिए प्रारंभ की जा सकें।

मुख्य सचिव ने आयुष सेवाओं की दृश्यता एवं आकर्षण बढ़ाने के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने अतिरिक्त बोर्ड एवं बैनर लगाने, स्पष्ट संकेतक (साइनेज), समुचित प्रकाश व्यवस्था तथा गुणवत्तापूर्ण पेंटिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे जन-जागरूकता एवं आयुष सुविधाओं तक पहुंच में वृद्धि हो सके।

इसके उपरांत मुख्य सचिव ने सेक्टर-24 स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर की पहली मंज़िल पर स्थित निदेशालय कार्यालय का भी दौरा किया, जहां उन्होंने कर्मचारियों से संवाद किया। उन्होंने टीम को आयुष ढांचे के अंतर्गत स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने हेतु समर्पित भाव से कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, उन्होंने कार्यालयीन कार्यों को डिजिटल/ई-ऑफिस मोड में करने तथा भौतिक फाइलों के रख-रखाव की प्रथा को समाप्त करने के निर्देश भी दिए।