एम एस एंटरटेनमेंट द्वारा “मिस एंड मिसेज दिवा क्वीन इंडिया 2025” का भव्य आयोजन किया गया
देश की 20 प्रतिभाओं ने बिखेरा जलवा मिस एंड मिसेज दिवा क्वीन इंडिया 2025 में, एम एस एंटरटेनमेंट ने किया आयोजन
ज़ीरकपुर: ग्लैमर, आत्मविश्वास और महिला सशक्तिकरण की अद्भुत मिसाल पेश करते हुए, एम एस एंटरटेनमेंट ने ज़ीरकपुर में “मिस एंड मिसेज दिवा क्वीन इंडिया 2025” का शानदार आयोजन किया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों से आई 20 प्रतिभाशाली महिलाओं ने भाग लेकर अपने हुनर, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का प्रदर्शन किया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को एक ऐसा मंच देना था, जहाँ वे न केवल अपनी प्रतिभा दिखा सकें, बल्कि मनोरंजन की दुनिया में आगे बढ़ने का भी अवसर पा सकें। एम एस एंटरटेनमेंट के सीईओ मित संधू ने मंच से अपने विचार साझा करते हुए कहा, “यह सिर्फ एक ब्यूटी कॉन्टेस्ट नहीं, बल्कि एक आंदोलन है — महिलाओं को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाने की दिशा में। हमारा प्रयास है कि विजेताओं को आने वाले समय में वेब सीरीज़ और म्यूज़िक वीडियो जैसे प्रोजेक्ट्स में काम करने का अवसर मिले, जिससे उन्हें इंडस्ट्री में एक सशक्त पहचान मिले।”
मित संधू ने विशेष रूप से सभी प्रतिभागियों, जूरी, दर्शकों और मीडिया का आभार जताते हुए कहा कि इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में आप सभी की भागीदारी और समर्थन अमूल्य रहा है। उन्होंने सह-संयोजिका शिवानी कौल और को-फाउंडर दिशी भटनागर की मेहनत की भी सराहना की, जिनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के कारण यह शो यादगार बन सका।
कार्यक्रम की शो स्टॉपर अलीशा शेख रहीं, जिनकी शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं, विजेता के तौर पर नागपुर की सीमा (सानी) को मिस इंडिया का ताज पहनाया गया, जबकि हिमाचल प्रदेश की नितिका वर्मा मिसेज इंडिया चुनी गईं।
मंच पर मौजूद जूरी में शामिल थे सेलेब्रिटी ज्यूरी हरमन टांक, मिस स्नेहा और रजनी सैनी, जिन्होंने निष्पक्षता और अनुभव के साथ प्रतिभागियों को आँका। वहीं मुख्य अतिथि गुरदेव कौर और वीआईपी गेस्ट रमा कांडा की उपस्थिति ने इस समारोह की शोभा को और बढ़ाया।
कार्यक्रम में सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में रेक्स सीआर, अरमानी सिंह, मोहित टांक, अशु वर्मा, मिस प्रिया तिवारी, हरप्रीत कौर टानिया, पंजाब सिंह चीमा, मर्स उन्नति देसाई, मर्स शवेता डैंग, प्रतिभा प्रमोद और मर्स आशी जैसे नामचीन हस्तियों ने शिरकत की। साथ ही इवेंट को और भी यादगार बनाया इमरान राजपूत के शानदार डिज़ाइनों ने, जो इस कार्यक्रम के सेलेब्रिटी डिज़ाइनर के तौर पर मौजूद रहे।
विशेष अतिथियों की सूची भी प्रभावशाली रही, जिसमें नवी संधू, जस गरेवाल, शहजादा गोल्डी, कमलजीत कौर, डॉ आर.के. गर्ग, जतिंदर सिंह, नाज़िया सैलून, चांदनी प्रशार, संदीप सैनी, प्रीतम सिंह मीठा, डॉक्टर नरेंद्र (एस्ट्रोलॉजर) और हर्ष अनेजा जैसे जाने-माने नामों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस भव्य आयोजन के पीछे अवतार सिंह, गरिमा कटियार, भक्ती दुबे और दीपमाला जैन गुप्ता जैसे इवेंट पार्टनर्स की मेहनत भी काबिल-ए-तारीफ रही, जिन्होंने हर छोटी-बड़ी चीज़ को बख़ूबी संभाला।
कार्यक्रम के अंत में मित संधू ने विशेष रूप से मीडिया का धन्यवाद किया, जिन्होंने अपने व्यस्त समय में से समय निकालकर इस कार्यक्रम को कवर किया l उन्होंने कहा कि मीडिया का यह सहयोग ही है जिससे ऐसे प्लेटफार्म को पहचान मिलती है और प्रतिभाओं को मंच मिलता है।
“मिस एंड मिसेज दिवा क्वीन इंडिया 2025” न सिर्फ़ एक प्रतियोगिता थी, बल्कि यह एक प्रेरणा है उन सभी महिलाओं के लिए, जो खुद को साबित करना चाहती हैं और एक नई पहचान बनाना चाहती हैं। ज़ीरकपुर में आयोजित यह कार्यक्रम एक ऐतिहासिक सफ़लता रहा, जो आने वाले वर्षों में और भी ऊँचाइयों को छूने की उम्मीद जगाता है।एम एस एंटरटेनमेंट द्वारा “मिस एंड मिसेज दिवा क्वीन इंडिया 2025” का भव्य आयोजन किया गया



















