Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

फैक्ट्री लाइसेंस के प्रावधानों का सरलीकरण किया जाएगा, ताकि कारखाना अधिनियम की नियोक्ता अधिक से अधिक पालना कर सके।

0
621

फैक्ट्री लाइसेंस के प्रावधानों का सरलीकरण किया जाएगा, ताकि कारखाना अधिनियम की नियोक्ता अधिक से अधिक पालना कर सके। उक्त बात हरियाणा के नव-नियुक्त लेबर कमिश्नर टीएल सत्यप्रकाश ने कही। मौका था, जब गुरुग्राम से ओधोगिक शांति और श्रम कानूनों को समर्पित संस्था लेबर लॉ एडवाइजर एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल उनसे मिलने के लिए गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट आर एल शर्मा की अगुवाई में प्रतिनिधि मंडल में एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष व सलाहकार एस एस थिरियांन, प्रवक्ता एच एन सारस्वत मुख्यरूप से शामिल रहे। प्रतिनिधि मंडल ने पौधा भेंट करके लेबर कमिश्नर को सम्मानित भी किया। प्रतिनिधि मंडल को संबोधित करते हुए लेबर कमिश्नर टीएल सत्यप्रकाश ने कहा कि श्रम विभाग में भ्रस्टाचार को कतई सहन किया जाएगा, उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि प्रत्येक कर्मचारी ओर अधिकारी समय पर कार्यालय में आए और श्रम कानूनों की परिपालना के साथ साथ श्रमिको ओर प्रबंधनों के विवादों को प्राथमिकता से निपटाए। उन्होंने लेबर लॉ एडवाइजर एसोसिएशन के पदाधिकारियों से कहा कि वे गुरुग्राम में ओधोगिक शांति और सामंजस्य बनाने में श्रम विभाग के साथ सेतु का काम करे। कोशिश करे कि कार्यस्थल पर श्रमिक ओर प्रबंधन के बीच दोस्ताना माहौल तैयार करवाने में सहायक बने। लेबर कमिश्नर ने कहा कि वैसे तो सभी सेवाए ऑनलाइन है, लेकिन कुछ सेवाए जो ऑनलाइन नही है, उन्हें भी शीघ ही ऑनलाइन किया जाएगा ताकि उधोगो का समय से काम हो और समस्याओं से बचे। उन्होंने एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल से श्रम विभाग में क्या नया ओर अधिक बेहतर हो सकता है उसके लिए सुझाव भी मांगे।
एसोसिएशन के अध्यक्ष आर एल शर्मा ने श्रम विभाग की कार्यप्रणाली से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया जिस पर लेबर कमिश्नर ने सभी समस्याओं को प्राथमिक तौर पर निपटने का  अस्वाशन दिया।