Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

वीरवार से नहीं लिया जाएगा मिश्रित कूड़ा

0
400

वीरवार से नहीं लिया जाएगा मिश्रित कूड़ा
– नगर निगम गुरूग्राम द्वारा मंगलवार, 10 नवम्बर तक कचरा अलग-अलग करने के लिए दिया गया था समय

गुरूग्राम, 9 नवम्बर। नगर निगम गुरूग्राम द्वारा वीरवार से मिश्रित कचरा नहीं स्वीकार किया जाएगा। कचरा उठाने वाली गाडिय़ां घरों से केवल अलग-अलग कचरा ही एकत्रित करेंगी।

अगर आपने अभी तक कचरा अलग-अलग करने की आदत नहीं डाली है, तो आज ही अपने घर में गीला, सूखा व घरेलू हानिकारक कचरा अलग-अलग करना शुरू कर दें। वीरवार को गाडिय़ां केवल अलग-अलग कचरा ही स्वीकार करेंगी। जो व्यक्ति कचरा अलग-अलग करके नहीं देगा, उसका कचरा स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि नगर निगम गुरूग्राम द्वारा ठोस कचरा प्रबंधन अधिनियम-2016 की पालना में नागरिकों से आह्वान किया था कि वे अपने घर से ही गीला, सूखा एवं घरेलू हानिकारक कचरा अलग-अलग करके कचरा गाड़ी को सौंपें। इसके लिए 10 नवम्बर तक का समय दिया गया था। ठोस कचरा प्रबंधन नियम-2016 के प्रावधानों के अनुसार हमारा कचरा हमारी जिम्मेदारी है तथा हमें अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए कचरा अलग-अलग करना है।
0 0 0