Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

पद्मश्री डा.एस.एन सुब्बाराव जी प्रसिद्ध गांधीवादी विचारक का दिनांक 27-10-2021 को निधन हो गया था।

0
254

चंडीगढ़ 09-11-2021 पद्मश्री डा.एस.एन सुब्बाराव जी प्रसिद्ध गांधीवादी विचारक का दिनांक 27-10-2021 को निधन हो गया था। गांधी स्मारक भवन चंडीगढ़ में उनकी अस्थियां आज पहुंची हैं। दो दिन के लिए अस्थियां आम लोगों के दर्शनार्थ रखी गई है। इस अवसर पर गांधी स्मारक भवन सैक्टर-16 चंडीगढ़ में उनकी आत्मा की शांति के लिए सर्व धर्म प्रार्थना हुई। देवराज त्यागी निदेशक गांधी स्मारक भवन ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि विश्व शान्ति के लिए प्रयास करने वाले भाई सुब्बाराव जी आज हमारे बीच नहीं रहे। भगवान उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करे। नौजवानों के वे अहिंसा, सत्य, सत्याग्रह का मार्ग दिखाते रहे उन्होंने अनेको युवा शिविर लगाये, चम्बल घाटी में 654 डाकुओं से सर्मपण करवाया। नैशनल युथ प्रोजेक्ट के संस्थापक रहे। पद्मश्री सुब्बाराव जी कहते थे ’बुनियाद में सभी धर्म एक है, आजादी सत्ता परिवर्तन से नहीं हृदय परिवर्तन से सार्थक होगी, देश को स्वच्छ बनाने के लिए हमें भीतर से स्वच्छ होना होगा।

     इस अवसर पर उनके सहयोगी रहे संजय राय ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका जीवन बहुत ही सादा था। देश में नौजवान सेवा कर सके उसके लिए राष्ट्रीय युवा योजना उन्हीं की देन है। आपको नैशनल यूथ अवार्ड, जमनालाल बजाज अवार्ड, महात्मा गांधी पुरस्कार इत्यादि दर्जन भर अवार्डों से सम्मानित किया गया था। उन्होंने आगे कहा कि गांधी विचार के एक आदर्श व्यक्ति हमारा साथ छोड़ गए लेकिन उनके विचार सदैव हमारे साथ रहेंगे।

     नैशनल यूथ प्रोजेक्ट चंडीगढ़ के संयोजक आकाश एवं अन्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। प्रार्थना सभा में पापिया, आनन्द राव, कंचन त्यागी, गुरप्रीत, पूनम, नवीन, अमित, विक्की, गोबिंद शर्मा आदि लोगों ने भाग लिया।