हरदीप बुटेरला ने की प्रदर्शनकारी महिला के साथ भाजपाईयों द्वारा किये गये अभद्र व्यवहार की निंदा
चंडीगढ़, 20 अगस्त ( ):
शिरोमणि अकाली दल की चंडीगढ़ युनिट के अध्यक्ष तथा नगर निगम चंडीगढ़ के वार्ड नंबर 10 से कौंसलर हरदीप सिंह बुटेरला ने बीते दिन केन्द्रीय मंत्री तथा भाजपा नेता अनुराग ठाकुर की आमद पर भाजपा नेताओं एवं वर्करों द्वारा किसानी के पक्ष में प्रदर्शन कर रही किसान महिला के साथ अभद्र व्यवहार किये जाने की सख्त शब्दों में निंदा की है।
आज यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए हरदीप सिंह बुटेरला ने कहा कि एक ओर तो देश की केन्द्र में मोदी सरकार लोगों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है लेकिन दूसरी ओर भाजपा के नेता एवं वर्कर बेटियों के साथ ऐसी अभद्र हरकतें कर रहे हैं। बुटेरला ने कहा कि पूरा देश जानता है कि देश में तीनों कृषि कानूनों खिलाफ देश व्यापी किसान आंदोलन चल रहे हैं तथा भाजपा नेताओं के लोकतांत्रिक ढंग से घिराव करके अपना रोष जताया जा रहा है। इसी के चलते उक्त महिला भी किसान आंदोलन का हिस्सा बनती हुई प्रदर्शनकारियों में शामिल थी। बुटेरला ने कहा कि लोकतांत्रिक ढंग से प्रदर्शन करना प्रत्येक व्यक्ति का हक है। लेकिन चंडीगढ़ जैसे शहर में प्रशास्न द्वारा लगाई गई धारा-144 को तोड़ कर भाजपा नेताओं एवं वर्करों द्वारा जन-आर्शीर्वाद जैसे कार्यक्रम करने शरेआम कानून की धज्जियां उड़ाने के बराबर हैं। ऐसे में किसानों का भाजपा प्रति गुस्सा स्वभाविक था। उन्होंने मोदी सरकार तथा चंडीगढ़ पुलिस के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि चंडीगढ़ में धारा 144 की धज्जियां उड़ाते हुए जन-आर्शीर्वाद मुहिंम चला कर कानून तोडऩे वाले तथा एक महिला के साथ हाथापाई करने वाले इन पुरुरू भाजपा नेताओं व वर्करों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाये।

Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020