Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी की 77वीं जयंती के अवसर पर पंचकूला और हिसार मे पार्टी द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया।

0
233

चंडीगढ़, 20 अगस्त
हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी की 77वीं जयंती के अवसर पर पंचकूला और हिसार मे पार्टी द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान कुमारी सैलजा ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व श्री राजीव गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके द्वारा जनहित में किए गए महान कार्यों को याद किया।
कुमारी सैलजा ने कहा कि श्री राजीव गांधी जी द्वारा देश के विकास में किए गए योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। श्री राजीव गांधी जी ने जो 21वीं सदी के सपने बात की थी, जो नींव रखी थी, वो भी यह देश कभी नहीं भुला पाएगा। कम्प्यूटर की बात करें, टेक्नोलॉजी की बात करें, देश को आगे बढ़ाने की बात करें, सारी नींव राजीव गांधी जी द्वारा रखी गई थी। आज जो वर्तमान की भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, इसकी आदत हो गई है कि कांग्रेस पार्टी या कांग्रेस के नेताओं के बारे में, उनकी उपलब्धियों के बारे में, उनके योगदान को लेकर किस तरह से नीचा दिखाया जाए। भाजपा नेता भूल जाते हैं कि जिस देश को 70 साल में यहाँ तक लेकर आये हैं, वह कांग्रेस और कांग्रेस के नेताओं की बदौलत है। हम अपने देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ भी मना रहे हैं। हमें याद करना चाहिए उन सभी करोड़ों-करोड़ों लोगों को, जिन्होंने इस देश की आजादी के लिए अपना सबकुछ न्योछावर किया, देश को आजादी मिली और उसके बाद 70 साल में देश को यहाँ तक लेकर आए कि दुनिया हमारे देश को आज एक सुपर पावर के रूप में देखना चाहती है। अगर हम अपने अतीत को भुला दें या अपने तमाम नेताओं को भुला दें तो आगे के लिए यह हमारे देश के साथ इंसाफ नहीं होगा।
कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने हरियाणा राज्य में दिया कुछ नहीं है, लिया बहुत कुछ है। हाँ, दिया है, वो दिया है घोटाले, पेपर लीक, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी। हमारे अन्नदाता और मजदूर को सड़क पर लाकर खड़ा कर दिया।
कुमारी सैलजा ने कहा कि आज प्रदेश में युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। एक ओर राजीव गांधी जी ने युवाओं को कितना कुछ दिया और आज ये सरकार? हमारा केवल 3 दिन का सत्र है। 3 दिन के सत्र में क्या बहस हो पाएगी? क्या मुद्दे उठा पाएंगे? ये सरकार हमेशा सवालों से बचती है। कांग्रेस पार्टी के विधायक जनता से जुड़े मुद्दे उठाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा सरकार मे शामिल लोगों को यह बताना पड़ेगा कि क्या कारण है कि वो अपने घरों से नहीं निकल पा रहे हैं। सरकार मे शामिल लोगों को किसानों के रोष का सामना करना पड़ रहा है। ये कैसी सरकार है, जो लोगों के बीच ही नहीं जा पा रही है।
इस मौके पर पंचकूला में पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन बिश्नोई, पूर्व सीपीएस रामकिशन गुर्जर, विधायक प्रदीप चौधरी, विधायक शैली चौधरी,ह रियाणा महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुधा भारद्वाज, प्रताप चौधरी, उपेन्द्र कौर आहलूवालिया, जलमेघा दहिया, मनवीर कौर गिल, विजय बंसल, कुलदीप चितकारा, रविन्द्र रावल और हिसार में कांग्रेस के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता बजरंग गर्ग, प्रदेश मुख्य महासचिव डॉक्टर अजय सिंह, पूर्व मंत्री सुभाष गोयल व अतर सिंह सैनी, एचपीएससी के पूर्व सदस्य जगरनाथ, हरियाणा लीगल डिपार्टमेंट के चेयरमैन लाल बहादुर खोवाल, टैक्स ट्रिब्यूनल के पूर्व सदस्य हरपाल सिंह बूरा, विधानसभा पूर्व प्रत्याशी रामनिवास राड़ा, भूपेंद्र गंगवा, श्रीमती बाला देवी, ओम प्रकाश पंघाल, युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव कृष्ण सातरोडिया, आनंद जाखड़ आदि नेता भारी संख्या में मौजूद थे।