Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

कैनविन फाउंडेशन के साथ युवा शक्ति संगठन ने लगाया रक्तदान शिविर

0
533

-फर्रूखनगर में लगाए गए शिविर में 145 यूनिट रक्तदान हुआ
गुरुग्राम। कैनविन फाउंडेशन के साथ मिलकर युवा शक्ति संगठन पटौदी द्वारा बिरहेड़ा मोड़ फर्रूखनगर में लगाए गए रक्तदान शिविर में 145 यूनिट रक्तदान हुआ। युवाओं की फौज ने कड़ी मेहनत करके इस शिविर में लोगों को रक्तदान के प्रति प्रेरित किया। कैनविन फाउंडेशन के संस्थापक डीपी गोयल व सह-संस्थापक नवीन गोयल के मार्गदर्शन में यह शिविर लगाया गया।
इस शिविर में क्षेत्र के मौजिज व्यक्तियों में पटौदी की पूर्व विधायक बिमला चौधरी, नगर पालिका फर्रूखनगर की उपाध्यक्ष जयंती चौधरी, सरपंच विनोद, मास्टर लक्ष्मीनारायण, जीतराम मास्टर, धर्मेंद्र, यशपाल फरीदपुर ने शिरकत करके रक्तदाताओं और आयोजकों का हौंसला बढ़ाया। युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष बसंत कुमार के मुताबिक शिविर को लेकर उनकी टीम ने लोगों को जागरुक किया, ताकि वे अधिक से अधिक रक्तदान करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि कैनविन फाउंडेशन की टीम भी उनके लिए प्रेरणा स्त्रोत है। दिन-रात जिस तरह से कैनविन के सदस्य काम कर रहे हैं, वैसा ही काम युवा संगठन के सदस्यों के साथ वे करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कैनविन के मुखिया डा. डीपी गोयल और नवीन गोयल ने जिस तरह से सामाजिक संस्थाओं को समाजसेवा का नया रास्ता दिखाया है, उस पर सबको चलना चाहिए।
शिविर में 145 यूनिट रक्तदान को डा. डीपी गोयल और नवीन गोयल ने शिविर को सफल बताते हुए कहा कि भविष्य में भी टीम ऐसे ही कार्य करती रहे। यही प्रयास होंगे। उन्हंोंने युवा शक्ति संगठन के सदस्यों बसंत कुमार, सतेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार, गोपाल, मंजीत खेड़ा, संदीप, प्रमोद सम्भ्रवाल, नरेंद्र, गौरव, जयप्रकाश शर्मा, राहुल, ब्लॉक समिति सदस्य महेश को इस सफल शिविर के लिए बधाई दी। इस मौके पर रोटरी क्लब की ओर से डा. महिमा, सरिता, हरिकिशन, दीपक, मोहन, केशव आदि का भी अहम योगदान रहा।