Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

समाजसेवा में डाॅक्टरेट की मानद उपाधि लिए सीएम सिटी करनाल के प्रवीण कौशिक का हुआ चयन

0
581

कौशिक सामाजिक कार्यकर्ता के साथ साथ वरिष्ठ पत्रकार भी हैं

चंडीगढ़:

भारत देश की 5 प्रतिष्ठित सम्मानित हस्तियों का कांस्टेंटिनोपल विश्वविद्यालय संयुक्त राष्ट्र द्वारा डाॅक्टरेट की मानद उपाधि सम्मान के लिए विभिन्न क्षेत्रों व विषयों में चयन किया गया। जिनमें उत्तर भारत में से दो प्रतिष्ठित सम्मानित हस्तियों का भी चयन हुआ। जिसमें विश्वविद्यालय के निदेशक और निदेशक मंडल ने अकादमिक परिषद की सिफारिश पर हरियाणा की सी एम सिटी करनाल के हल्का घरौंड़ा से सामाजिक कार्यकर्ता श्री प्रवीण कौशिक राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एंटी क्रप्शन मीडिया इंवेस्टिगेशन प्रदेश अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय मानवता अधिकार एवं मीडिया संगठन,वरिष्ठ पत्रकार जिला करनाल, प्रदेश अध्यक्ष विश्व हिंदू वाहिनी को उनके द्वारा उत्कृष्ट सेवाओं व समाज में नैतिक मूल्यों व शांति के प्रचार प्रसार हेतु पिछले 10 वर्षों से अधिक समय में किए गए सराहनीय कार्यों के लिए कांस्टेंटिनोपल विश्वविद्यालय संयुक्त राष्ट्र द्वारा समाजसेवा में डाॅक्टरेट की मानद उपाधि सम्मान के लिए चयनित किया गया।
यह विशेष सम्मान अति शीघ्र कौशिक को ससम्मान दिया जायेगा। उनका इस सम्मान के लिए चयन होने पर कौशिक को सामाजिक संगठनों व अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा शुभकामनायें दी जा रही हैं।

कौशिक ने कांस्टेंटिनोपल विश्वविद्यालय संयुक्त राष्ट्र, विश्वविद्यालय के निदेशक और निदेशक मंडल व अकादमिक परिषद का धन्यवाद करते हुए कहा कि मैं यह सम्मान पाकर गौरान्वित महसूस कर रहा हूँ। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी उनको कई बार राष्ट्रस्तरीय व राज्य स्तरीय पुरुस्कारों से नवाजा गया है।