चंडीगढ़, 18 जनवरी।
हरियाणा में पार्टी मामलों के प्रभारी श्री विवेक बंसल प्रदेश का तीन दिवसीय दौरा करेंगे। श्री बंसल का यह दौरा कार्यक्रम 19 जनवरी से 21 जनवरी तक चलेगा।
यह जानकारी देते हुए हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव डॉ. अजय चौधरी ने बताया कि श्री विवेक बंसल अपने इस दौरा कार्यक्रम के दौरान 19 जनवरी को प्रात: 11.30 बजे, अग्रवाल भवन सैक्टर 24, पानीपत में कार्यकत्र्ताओं से मुलाकात करेंगे। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अगले दिन 20 जनवरी को प्रात: 9.15 कर्ण लेक, करनाल में स्थानीय पार्टी नेताओं एवं कार्यकत्र्ताओं से रूबरू होंगे। इसी प्रकार अपने दौरे के अंतिम चरण में श्री विवेक बंसल 21 जनवरी को प्रात: 10.00 पर कुरूक्षेत्र के कांग्रेसजनों से जिला कांग्रेस भवन, कुरूक्षेत्र में मिलेंगे।
डॉ. अजय चौधरी ने बताया कि 19, 20 व 21 जनवरी को क्रमश: पानीपत, करनाल व कुरूक्षेत्र के पार्टी नेताओं और कार्यकत्र्ताओं से मुलाकत करने के पश्चात श्री विवेक बंसल दिल्ली लौट जायेंगे।
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020





















