Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

प्रत्येक हरियाणावासी को मुफ्त मिले कोरोना वैक्सीन- कुमारी सैलजा

0
238

वैक्सीन पर आने वाला खर्च वहन करे केंद्र सरकार- सैलजा

यह भी सुनिश्चित हो कि हरियाणा के प्रत्येक नागरिक को जल्द से जल्द सबसे सुरक्षित कोरोना वैक्सीन मिले- सैलजा

चंडीगढ़, 18 जनवरी 2021
हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने हरियाणा सरकार से प्रदेश वासियों को कोरोना वैक्सीन मुफ्त देने की मांग की है। कुमारी सैलजा ने कहा कि वैक्सीन पर आने वाला पूरा खर्च केंद्र की सरकार वहन करे। हरियाणा सरकार यह भी सुनिश्चित करे कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को जल्द से जल्द सबसे सुरक्षित कोरोना वैक्सीन मिले। हरियाणा सरकार इन सबके लिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाए।

यह बातें हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने यहां जारी बयान में कहीं।

कुमारी सैलजा ने कहा कि अभी हाल ही में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपने चुनावी घोषणापत्र में बिहार के सभी लोगों को मुफ्त कोरोना वैक्सीन देने का वादा किया था। इसके साथ ही अन्य राज्य सरकारों ने भी अपने नागरिकों के लिए मुफ्त वैक्सीन प्रदान करने की घोषणा की है। अगर अन्य स्थानों पर मुफ्त कोरोना वैक्सीन दी जा सकती है तो यह हरियाणा में भी मुमकिन है।

कुमारी सैलजा ने कहा कि महामारी और उसके गंभीर आर्थिक प्रभावों के कारण आर्थिक गतिविधियां थम सी गई हैं। भाजपा सरकार की नाकामियों से अर्थव्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। प्रदेश में उद्योग धंधे चौपट हैं। हरियाणा प्रदेश की बेरोजगारी दर पूरे देश में सबसे अधिक है। आज प्रदेश के लोगों की आर्थिक स्थिति बेहद ही खराब है। बड़ी संख्या में आबादी वैक्सीन की कीमत चुकाने की स्थिति में नहीं है। ऐसे में हरियाणा सरकार प्रदेश के सभी नागरिकों के लिए वैक्सीन मुफ्त उपलब्ध कराए।

कुमारी सैलजा ने कहा कि बेहद कम और मुश्किल वक्त में कोरोना से लड़ने वाला टीका तैयार करने के लिए वह देश के वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं का भी धन्यवाद करती हैं। पूरा देश उनका ऋणी है। आजादी के बाद भारत के आधुनिक इतिहास में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सरकारों ने वैज्ञानिक शोध को बढ़ावा दिया तथा व्यापक तौर पर आजादी के बाद एक देशव्यापी टीकाकरण अभियान शुरु किया, ताकि गंभीर बीमारियों से लड़ा जा सके। पूरे देश को गर्व है कि इस दिशा में भारत ने आजादी के बाद 73 वर्षों में कड़ी मेहनत की है। कुछ महत्वपूर्ण बीमारियां जिनसे टीकाकरण के माध्यम से 73 वर्षों में हम लड़ पाए हैं, उनमें टीबी, चेचक, पोलियो, कुष्ठ रोग, खसरा, टिटनेस, डिप्थीरिया, काली खांसी, हैजा, दिमागी बुखार और मष्तिष्क की सूजन शामिल हैं। वैज्ञानिकों की दशकों की मेहनत की वजह से आज भारत दुनिया की आधी से अधिक वैक्सीन बनाता है। भारत दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान में हर साल गर्भवती महिलाओं और बच्चों सहित 40 करोड़ लोगों को मुफ्त टीका लगाता है।

कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश के ढाई करोड़ से ज्यादा लोगों को मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध करवाने के साथ यह भी सुनिश्चित करे कि सबसे सुरक्षित वैक्सीन ही प्रदेश के लोगों को लगाई जाए। इसके साथ ही यह भी सुनुश्चित किया जाए कि प्रदेश के लोगों तक वैक्सीन जल्द से जल्द आसानी से पहुंचे। इन सब के लिए हरियाणा की सरकार केंद्र सरकार पर दबाव बनाए।