Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

ऑडी इंडिया ने सर्विस कैम्पेन की घोषणा की

0
322

चंडीगढ़ सुनीता शास्त्री। जर्मन लक्जऱी कार विनिर्माता ऑडी ने आज अपनी कैम्पेन की घोषणा की जिसमें कई नए सर्विस इनिशिएटिव और आफ्टरसेल्स फायदे शामिल हैं। ऑडी इंडिया के ग्राहक-केन्द्रित फलसफे के मुताबिक इस कैम्पेन में ब्रेक पैड, ब्रेक डिस्क और ब्रेक पैड सेंसर, ऑडी जिनुइन ऐक्सैसरीज़ व मर्चेंडाइज़ (ऑनलाइन ऑडी शॉप समेत), मायऑडी कनेक्ट (डोंगल), ऐक्सटेंडेड वारंटी, सर्विस प्लान और कॉम्प्रिहेंसिव सर्विस वैल्यू पैकेज पर बचत शामिल है। ऑडी इंडिया के प्रमुख श्री बलबीर सिंह ढिल्लों ने कहा, ’’ इस कैम्पेन के दौरान हमारे ग्राहकों को बहुत सी बचत करने का मौका मिलेगा और उनके लिए कई ऑफर भी पेश किए जाएंगे। इस प्रकार लॉकडाउन के बाद की अवधि में सामान्य अवस्था बहाल करने में मदद मिलेगी।’’इस कैम्पेन के तहत दिए जाने वाले कुछ फायदों में शामिल हैं- ब्रेक पैड्स, ब्रेक डिस्क और ब्रेक पैड सेंसर पर 20 प्रतिशत की बचत तथा ऑडी जिनुइन ऐक्सैसरीज़, ऑडी कलैक्शन और ऑडी मर्चेंडाइज़ (सभी मॉडलों के लिए) एवं ऑनलाइन ऑडी शॉप पर खरीददारी पर 10 प्रतिशत की बचत। चुनिंदा कारों के लिए ’माय ऑडी कनेक्ट’ (ऑडी डोंगल) पर 50 प्रतिशत की आकर्षक बचत भी है। चुनिंदा कारों पर ऐक्सटेंडडे वारंटी और सर्विस प्लान पर 20 प्रतिशत की बचत होगी। कैम्पेन शुरु होने पर पांच साल से अधिक पुरानी कारें कॉम्पलिमेंट्री ल्यूब सर्विस की पात्र होंगी। ग्राहक अपनी नजदीकी ऑडी इंडिया अधिकृत वर्कशॉप पर जा कर इस कैम्पेन के लाभ प्राप्त कर सकते हैं।