चंडीगढ़ सुनीता शास्त्री। चंडीगढ़ की जानी मानी समाज सेविका व नारी जागृति मंच की अध्यक्षा तथा इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवा चुकी नीना तिवाड़ी को स्वतंत्रता दिवस पर कोविड-19 में किए गये विभिन्न सामाजिक कार्यो के लिए चंडीगढ़ के प्रशासक व पंजाब के गवर्नर श्री वीपी बदनौर द्वारा कोरोना वॉरियर्स का प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया है। कोरोना महामारी के चलते ये प्रशंसा पत्र चंडीगढ़ प्रशासन की सोशल वेलफेयर विभाग की डायरेक्टर द्वारा नीना तिवाड़ी को सौपा गया है।
गौरतलब है कि नीना तिवाड़ी को नगर निगम, चंडीगढ़ एवं चंडीगढ़ टै्रफि क पुलिस ने सामाजिक कार्यो की सराहना करते हुए एक प्रतीभाशाली समाज सेविका के टाइटल से सम्मानित भी किया है। नीना तिवाड़ी को समाज के प्रति समर्पित भाव को देखते हुए उनका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज है।
इस अवसर पर नीना तिवाड़ी ने कहा कि वे इस प्रशंसा पत्र को पाकर बहुत गर्व महसूस कर रही है उन्होंने कहा कि वे सामाजिक कार्यकत्र्ता होने के नाते सामाजिक कार्य के लिए हर समय तैयार रहती हैं। कोविड-19 की संकट की घड़ी में उन्होंने समाज को इस महामारी के प्रति जागरूक करने एवं अनेकों सामाजिक हित में कार्य किए हैं।उन्होंने बताया कि शुरूआत में 7 मार्च 2020 को सेक्टर 17 प्लाजा में फेस मास्क व साबुन बांट कर शहरवासियों को इस महामारी के प्रति जागरूक किया। जिसके बाद इस अभियान को तेज करने के लिए उन्होंने प्रवासी मजदूरों की संकट की घड़ी में 2000 प्रवासी यात्रियों को स्थानीय बस स्टेंड में 2000 फेस मास्क, 2000 पीने के लिए शुद्ध जल की बोतले,2000 बिस्कुट, 2000 जूस के पैकेट वितरित किये गये। इसी कड़ी में कोरोना महामारी में अपनी जान की परवाह न करते हुए शहर के सफाई कर्मचारी योद्धाओं पर फूलों की वर्षा करके तथा उनको फैंसी सूट, फेस मास्क, जूस, बिस्कुट देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि इस महामारी के चलते उन्होंने सेक्टर 25 की कॉलोनी, सेक्टर 40, डड्डू माजरा कॉलोनी में और क्षेत्र के अन्य स्थानों में शहरवासियों में लगभग 1 लाख के करीब फेस मास्क, सेनेटाइज़र्स बांटे। उन्होंने बताया कि वितरित किये गये फेस मास्क घर में तैयार किये गये थे और अभी भी तैयार किये जा रहे हैं। इसके अलावा इस संकट की घड़ी में उन्होंने भोजन के 500 पैकेट प्रति दिन के हिसाब 1 महीना जरूरतमंद लोगों को बांटा है।




















