हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी हिसार के प्रांगण में ध्वजारोहण किया और स्वतंत्रता संग्राम के जाने अनजाने शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
चंडीगढ़ स्थित हरियाणा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व संसदीय सचिव चौधरी रामकिशन एवं प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष श्री रोहित जैन द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि देश की आजादी में कांग्रेस के बड़े नेताओं तथा आम कार्यकर्ताओं ने अन्गिनत कुर्बानियां दी जिसके फलस्वरूप हमें आजादी प्राप्त हुई। उन्होंने कहा कि खेद कि बात है कि अब हमारी आजादी को देश के अंदर और बाहर से गंभीर खतरे का सामना करना पड़ रहा है। इस स्थिति में सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कर्तव्य बनता है कि वे कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमति सोनिया गाँधी जी, हमारे वरिष्ट नेता श्री राहुल गाँधी जी तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा जी के नेत्रत्व में एकजुट होकर राष्ट्र कि आजादी कि रक्षा के लिए कार्य करें।
इस अवसर पर निलय सैनी, मीडिया कोऑर्डिनेटर, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी, सुधा भरद्वाज, कार्यकारी अध्यक्ष, हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस, प्रदेश प्रवक्ता रंजीता मेहता, प्रवक्ता संजीव भरद्वाज, प्रवक्ता अमरदीप बराड, तरुण चुघ, सुषमा खन्ना, उदित मेहंदीरत्ता, अमनदत्त शर्मा, अभी मेहता, हरिंद्र शर्मा राजू, योगेश कपिल, नवाब सिंह और राजेश बत्रा आदि उपस्थित थे।




















