चंडीगढ़ सुनीता शास्त्री। मोहाली, पंजाब पुलिस की इंडियन रिजर्व बटालियन के कांस्टेबल, जसपूरन सिंह ढिल्लों ने हाल ही में दिवंगत हुए तीन बड़े बॉलीवुड अभिनेताओं को अपनी संगीतमय श्रद्धांजलि दी है। जसपूरन फिलहाल चंडीगढ़ डीजीपी कार्यालय में तैनात हैं। श्रद्धांजलि स्वरूप तैयार कवर सॉन्ग जिंदगी का सफर’ आज यहां जारी किया गया।बचपन से ही जसपूरन को गाने का बहुत शौक था। उन्होंने गायन और रंगमंच के क्षेत्र में कई पुरस्कार भी जीते हैं। टेप ट्यून्स रिकॉर्ड्स के बैनर तले यह उनका पहला डेब्यू गीत है, जबकि इसी बैनर के साथ अभी कुछ और प्रोफेशनल प्रोजेक्ट पर भी काम होना है।टीम क्रिएटिव ने वीडियो का निर्देशन किया है, जिसके तहत पहले ही कई फीचर फिल्मों का निर्देशन किया जा चुका है, जैसे – प्राउड टू बी सिख तथा लंडन सिंह्स आदि। जितिन बाजवा इस गीत के संगीत निर्देशक हैं। संपादन और पोस्ट प्रोडक्शन का काम एमजे स्टूडियो मोहाली द्वारा किया गया है।जसपूरन ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी लोक गीत प्रतियोगिता में दो बार गोल्ड मेडलिस्ट रह चुके हैं हैं। इसके अलावा वह आवाज पंजाब दी -सीजन 5 के सेमी फाइनलिस्ट भी रह चुके हैं। वह 10 साल की उम्र से ही एक थिएटर कलाकार के रूप में काम करते आये हैं। अभी भी रंगमंच से उन्हें बेहद लगाव है।जसपूरन सिंह ढिल्लों ने कहा, मैं दिल से पहले एक गायक हूं बाद में कुछ और। जिंदगी का सफर गीत पंजाब पुलिस की ओर से बॉलीवुड की दिवंगत आत्माओं को एक श्रद्धांजलि है। मैं फिल्मी हस्तियों को शुरू से ही बड़ी उत्सुकता से देखता आया हूं और खुद कुछ रचनात्मक काम करने के लिए प्रेरित होता रहा हूं। यह गीत ऋषि कपूर, इरफान खान और हमारे प्रिय सुशांत सिंह राजपूत को एक श्रद्धांजलि है, जिन्होंने समय से पहले ही दुनिया छोड़ दी। टीम क्रिएटिव के निदेशक मनजोत सिंह जवंद ने कहा, हमें इस गीत पर काम करने का गर्व है। हमारी टीम ने कई फीचर फिल्मों का निर्देशन किया है। हम उभरते गायकों को प्रोत्साहित करते रहते हैं।
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020






















