चंडीगढ़ सुनीता शास्त्री। 6ठे अन्तराष्ट्रीय योग दिवस पर आज भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़द्वारा पार्टी कार्यालय कमलम् सेक्टर 33 में योग शिविर का आयोजन हुआ इस शिविर में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद सहित कई पदाधिकारियों ने इसमें भाग लिया योग प्रशिक्षक मोनिका ठाकुर ने उपस्थित सभी लोगों को योग आसन सिखाये ।इस कार्यक्रम का सोशल मीडिया पर सीधा प्रसारण भी प्रस्तुत किया गया, लोगों ने घरों में बैठ कर योग आसन सीखे अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर सभी देशवासियों को बधाई प्रदान करते हुए प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि योग का हमारे देश के साथ सदियों पुराना नाता है हमारे पूर्वजों ने योग के माध्यम से ध्यान, तप, दीर्घायु, स्वस्थ शरीर आदि कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर अपने आपको जोरखा था । यह हमारे पूर्वजों की ही देन है कि इस ज्ञान से विकट से विकट बीमारियों पर भी काबू पाया जा सकता है । आज दुनिया भी इस ज्ञान से भलीभांति परिचित हो रही है लोगों को समझ आने लगा है कि हमारे ऋषि मुनियों ने जिस योग को अपने साधना, तप के लिए प्रयोग किया वो वास्तव में एक अद्भुत खजाना है । भारत के लोग इस ज्ञान के माध्यम से ज्ञानेन्द्रियों पर भी काबू पाने में सक्षम हैं। विश्व को इस ज्ञान रुपी सागर का अमृतपान करवाने में हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बहुत बड़ा हाथ है उन्होंने योग के महत्व को समझाने के लिए सभी देशों को इसको अन्तराष्ट्रीय दिवस बनाने की पहल की और इसके प्रचार प्रसार के लिए अन्य देशों को भी तैयार किया परिणामस्वरूप गत 6 वर्ष पहले शुरू हुए इस दिवस के साथ अब दुनिया भर से करोड़ो लोग इस दिवस को योग दिवस के रूप में मना कर योग क्रिया करने का संकल्प लेते हैं ।
उन्होंने बताया कि आज इस दिवस पर उपस्थित सभी लोगों ने आज से अपने अपने घरों में प्रतिदिन योग करने का संकल्प लिया और इस नेक काम में अन्य लोगों को भी प्रेरित करने की बात कही आज के इस सफल आयोजन के लिए प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद ने योग प्रशिक्षक मिनाक्षी ठाकुर का भी विशेष आभार व्यक्त किया कि उन्होंने आज विभिन्न योग के आसन बताये और सीखाये ।






















