Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

ट्राइसिटी के डिजिटल मीडिया स्टार्टअप थंक नेक्स्ट को मिली राष्ट्रीय पहचान मोहाली के डिजिटल मीडिया स्टार्टअप थिंक नेक्स्ट को मिला राष्ट्रीय सम्मान

0
497

चंडीगढ़,सुनीता शास्त्री। मोहाली स्थित थिंक नेक्स्ट- ट्राइसिटी के एक डिजिटल मीडिया स्टार्टअप को बैस्ट डिजिटल मार्केटिंग एंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग कंपनी होने के नाते नई दिल्ली में हाल ही में नेशनल ग्रेटीट्यूड अवार्ड 2020 से सम्मानित किया गया है। थिंक नेक्स्ट के डायरेक्टर मुनीश मित्तल को मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे के हाथों यह सम्मान मिला।थिंक नेक्स्ट के लिए यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि कही जा सकती है, क्योंकि इस सम्मान के लिए उसका मुकाबला देश भर की सैकड़ों अन्य कंपनियों से था।मुनीष मित्तल ने कहा, चंडीगढ़ क्षेत्र के सभी नागरिकों के लिए यह गर्व का क्षण है कि ट्राइसिटी के एक स्टार्टअप को नेशनल अवार्ड के लिए चुना गया। यह सम्मान हमारे लिए एक बड़ी बात है और इससे हमें डिजिटल मीडिया उद्योग में अपनी सेवाएं और बेहतर करने में मदद और प्रेरणा मिलेगी। हम औद्योगिक प्रशिक्षण के महत्वपूर्ण सेगमेंट में अपने इंफ्रास्ट्रक्चर को और अधिक मजबूत करेंगे, क्योंकि कॉरपोरेट एवं औद्योगिक दुनिया में प्रवेश करने वाले युवाओं के लिए यह वक्त की मांग है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले थिंक नेक्स्टने राष्ट्रीय स्तर की कुछ अन्य प्रतियोगिताओं में कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं, जिनमें नई दिल्ली में मिला नेशनल आयकॉन अवार्ड 2018 , नई दिल्ली में ही मिला ‘एशिया गुणवत्ता एवं उद्यमिता पुरस्कार 2019 और मुंबई में मिला लीडरशिप अवार्ड 2019 शामिल है। ये पुरस्कार इसे वेब विकास, डिजिटल मार्केटिंग और औद्योगिक प्रशिक्षण आदि श्रेणियों में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मिले हैं।