चंडीगढ़, सुनीता शास्त्री। दिल्ली में पले बढ़े युवा गायक व कोरियोग्राफर माणिक भतेजा हाल ही में पीटीसी द्वारा जारी किए गए उनके नए पंजाबी सिंगल ट्रैक -ड्रीम- की प्रमोशन के लिए सिटी ब्यूटीफुल पहुंचे। इस अवसर पर उनके साथ प्रोड्यूसर रोबिन धवन और म्यूजिक डायरेक्टर अमन ओरिजन्लस भी साथ थे। काबिलेजिक्र है कि माणिक भतेजा हनी सिंह, रफ्तार, बोहेमिया, अल्फाज व बादशाह जैसे नामी कलाकारों के साथ काम कर चुके हैं और इससे पहले माणिक के गाडी स्लो, मोरनी बनके (मैशअप) तथा बांब स्क्वैड आदि गीत कर चुके हैं।चंडीगढ़ प्रैस क्लब में आयोजित एक पत्रकारवार्ता में माणिक ने बताया कि वे गैर फिल्मी व गैर संगीतमय परिवार से ताल्लुक रखते हैं परंतु उन्हें अपने परिवार से बहुत स्पोर्ट मिली है, जिसके चलते आज वे इस मुकाम तक पहुंच पाए हैं। उन्होंने कहा कि मैं डांसर और कोरियोग्राफर अपनी मेहनत से बना हूं और आवाज मुझे सररुवती माता की देन है। उन्होंने बताया कि इस गीत में वे कैटरीना कैफ के फैन बने हैं और फोटोग्राफ्री कर रहे हैं। दर्शक इस गीत को पसंद कर रहे हैं और कमेेंट भी बहुत बढिय़ा आ रहे हैं मुझे उम्मीद है कि यह गीत कैटरीना तक पहुंचेगा और मुझे उनसे मिलने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस गीत की शूटिंग दिल्ली में हुई है।उन्होंने बालीवुड को अंतर्राष्ट्रीय स्तर से जोड़ते हुए बताया क भारतीय गीतों को विदेशों में भी लोग बहुत पसंद करते हैं। जैसे कि केन्द्रीय एशिया में मिथुन और राज कपूर, मिस्त्र में अमिताभ बच्चन, यूरोप में शाहरुख खान और चाईना में आमिर खान को लोग बेहद पसंद करते हैं। उन्होंने कहा कि उनके कुछ प्रोजैक्ट अभी लाईन में हैं जिन्में कुछ हिन्दी रोमांटिक और पंजाबी टै्रक शामिल हैं।
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020



















