Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

वादा कर कांग्रेस ने नहींकिया कर्ज माफ : सतपाल

0
373

बुधवार को बीजेपी मंडल कंधाला जट्टां के युवा मोर्चा के प्रधान नवजोत सिंह द्वारा इलाके के गरीब मजदूर व छोटे किसानों की बैठक करवाई गई। जिसमें मुख्य मेहमान बीजेपी मंडल प्रधान सतपाल सिंह शामिल हुए। बैठक में लोगों ने मांग की कि सरकार से लोगों का कर्ज माफ करवाया जाए। इस मौके बीजेपी मंडल प्रधान सतपाल सिंह ने बताया कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने वादा किया था, अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो गरीब मजदूर और छोटे किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे, लेकिन अब सरकार बनने के 3 साल बीत चुके हैं, लेकिन लोगों के कर्ज काफ नहीं हुए। सरकार अब लोगों के साथ वादा खिलाफी कर रही है, लोगों की मांग है कि उनके कर्ज माफ किए जाएं और सरकार अपना वादा निभाए। इस मौके बैठक में मोहन सिंह, भजन सिंह, तिलक राज, राम लाल, सोहन सिंह, अवतार सिंह, लाहोरी राम उपस्थित थे।

सरकार की ओर से भेजे गए नोटिस पत्र दिखाते हुए किसान व मजदूर।