
परमानंद| भोआ के गांव माजरा में जीओजी टीम के ब्लाॅक तारागढ़ के जीओजी टीम के सदस्य रविन्द्र कुमार व राधेश्याम की देख रेख में नीले कार्ड धारकों को गेहूं वितरित किया गया। रविन्द्र कुमार ने बताया कि गांव के डिपाे होल्डर प्रीतम चंद के द्वारा गांव के 96 नीले कार्ड धारकों को उनका बनता राशन बांटा गया है। उन्होंने बताया कि यदि किसी भी कार्डधारक को डिपाे होल्डर पूरा राशन नहीं देता है तो उसकी जानकारी गांव के सरपंच व जीओजी टीम के सदस्य को दें।



















