
तलवंडी साबो| नगर के रामां राेड़ पर एक गरीब परिवार के घर की छत गिरने से एक व्यक्ति जख्मी हो गया है,जबकि दूसरे कमरे की छत भी सपोर्ट लगा कर खड़ी की है और अब गरीब परिवार सरकार से मुआवजे की मांग कर रहा है। जानकारी के अनुसार तलवंडी साबो के वार्ड नंबर 13 के निचला थल्ली मुहल्ले में बीते दिन लाल सिंह के बने दो कमरों में एक कमरे की छत्त गिर गई जिसके साथ लाल सिंह जख्मी हो गया,इसके साथ ही कमरे में पड़ा फ्रिज ,टीवी और अन्य कीमती सामान भी टूट गया,इसके साथ दूसरे कमरे की छत्त भी हिल गई और आस पास की दीवारों पर दरारें आ गई जिस कारण छत को सपोर्ट लगा कर खड़ा किया गया है, जख्मी लाल सिंह ने बताया कि उसके दो लड़के और दो लड़कियां हैं जिनमें एक लड़का पढ़ता है और दूसरा देहाड़ी करता है,अब लाल सिंह के जख्मी होने साथ उससे भी काम नहीं हो रहा। जिस कारण उसके घर का गुज़ारा बहुत मुश्किल के साथ चल रहा है। उन्होंने माँग की कि सरकार उनकी घर बनाने में कई मदद करे।



















