Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

युवती ने कार में ली सेल्फी, फिर दुष्कर्म के मामले में फंसाने का डर दिखाकर मांगे 20 लाख, गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

0
298

  • 1 लाख रु. दे चुका पीड़ित, और मांगे तो पुलिस को दी शिकायत
  • कार में 2 हजार रुपए फीस के नाम से भी लिए भी, फिर कार से उतर गई थी

दैनिक भास्कर

Mar 16, 2020, 09:02 AM IST

कुरुक्षेत्र. युवती के साथ मिलकर दुष्कर्म के मामले में फंसाने का डर दिखाकर पैसे ऐंठने वाले गिरोह के आरोपी सकरांव अम्बाला निवासी जसबीर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 19 फरवरी को गांव छोटा सियाना पिहोवा निवासी एक व्यक्ति ने पिहोवा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि 28 दिसंबर 2019 को वह सतीश बत्रा की दुकान पर था। उसके मोबाइल पर एक लड़की का फोन आया। लड़की ने मिलने को कहा। लड़की ने बताया कि उसके जानकार सज्जन सिंह ने नंबर दिया है। वह लड़की से इस्माइलाबाद में मिला, उसके साथ सतीश बत्रा भी था।

फीस के दो हजार रुपए भी लिए

सतीश को देख वह लड़की उनकी कार में आकर बैठ गई। वह सतीश को जानती थी। उक्त लड़की कार में बैठते ही उसके साथ सेल्फी लेने लगी। लड़की पिहोवा में एक कोठी में हमारे साथ आ गई। इसके बाद लड़की ने कहा कि बस स्टैंड पर छोड़ दो व फीस दे दो। उसने फीस के बारे पूछा, तो सतीश कहने लगा कि दो हजार रुपए दे दो, वह वापस दे देगा। उसने लड़की को दो हजार रुपए दे दिए। उसे पिहोवा बस स्टैंड पर छोड़ दिया। जानकार गोबिंद राम और लक्ष्मी शर्मा ने षड्यंत्र के तहत सज्जन सिंह, जसबीर सिंह और सुनील यादव उसी लड़की को साथ लेकर महिला थाना कुरुक्षेत्र पहुंच गए। लड़की ने महिला थाने में उसके खिलाफ दुष्कर्म का झूठा केस दर्ज करवा दिया है। 

ऐसे शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग का खेल

मुलाकात वाले दिन जसबीर व सतीश उसके घर आए। जसबीर ने कहा महिला थाना में दुष्कर्म का केस दर्ज है। एक लाख रुपए दे दो, मामले को रफा-दफा करवा देगा। उसने घबरा कर उन दोनों को एक लाख रुपए दे दिए। महिला थाने पहुंच उसने पूरे मामले बारे पुलिस को अवगत करवाया। 14 जनवरी 2020 को वह अपने घर पर था, घर पर भौर सैंयदा वासी बलविन्द्र व दयानन्द जो सतीश की दुकान का किरायेदार है उसके घर आए। कहने लगे 20 लाख रुपए में केस को रफा-दफा करवा देंगे। कहने लगे कि सतीश, सज्जन सिंह व जसबीर सिंह ने उनको बातचीत करने के लिए भेजा है। उसने उन्हें पैसे देने से मना कर दिया। शिकायत पर पिहोवा पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। अब पुलिस ने आरोपी संकराव अम्बाला निवासी जसबीर को गिरफ्तार किया है।