चंडीगढ़,सुनीता शास्त्री। देव समाज के संस्थापक भगवान देव आत्मा के 169 वें जयंती समारोह की शुरुआत के लिए कजहेड़ी में एक नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जीएमएसएच, सेक्टर 16, चंडीगढ़ के सहयोग से चंडीगढ़ के देव समाज कॉलेज ऑफ एजूकेशन की एनएसएस इकाई द्वारा आयोजित मेडिकल कैंप का उद्घाटन, श्रीमान निर्मल सिंह जी ढिल्लों, सचिव, देव समाज और डॉ. एग्निस ढिल्लों, प्रिंसीपल, देव समाज कॉलेज ऑफ एजूकेशन की मौजूदगी में, श्री हरदीप सिंह, सीनियर डिप्टी मेयर, चंडीगढ़, द्वारा किया गया। एनएसएस स्वयंसेवकों के साथ 8 डॉक्टरों की एक टीम ने यह सुनिश्चित किया कि शिविर का संचालन सुचारु रूप से हो। शिविर में 300 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। इसमें टीबी, आंखों, हड्डियों की जांच की गयी और आयुष, परिवार परामर्श तथा डी-एडिक्शन के बारे में सलाह दी गयी।भगवान देव आत्मा के परोपकारी दर्शन को ध्यान में रखते हुए, चंडीगढ़ के सेक्टर 36 बी स्थित देव समाज भवन में 11 दिसंबर से 14 दिसंबर, 2019 तक चार-दिवसीय समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें हर रोज सामाजिक नियमों और नैतिक संस्कृति पर प्रवचन जैसी विविध गतिविधियां होंगी। छात्रों द्वारा आध्यात्मिक और नैतिक मूल्यों पर आधारित एक नाटक और रक्तदान शिविर का आयोजन 13 दिसंबर को किया जाएगा। उसी दिन देव समाज स्कूलों के छात्रों द्वारा एक बैंड ऑर्केस्ट्रा भी अपनी प्रस्तुति देगा।देव समाज भवन में आयोजित उद्घाटन सत्र में श्री जगदीश चंद्र भारद्वाज, सदस्य, देव समाज परिषद, ने पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और चंडीगढ़ के प्रतिनिधियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया। सत्र में देव समाज कॉलेज फॉर विमेन, सेक्टर 45-बी, चंडीगढ़, देव समाज कॉलेज फॉर विमेन, अम्बाला, देव समाज कॉलेज फॉर विमेन, फिरोजपुर, देव समाज कॉलेज ऑफ एजूकेशन, फिरोजपुर तथा देव समाज कॉलेज ऑफ एजूकेशन, चंडीगढ़ के छात्रों ने भाग लिया। छात्रों ने भगवान देव आत्मा की फिलॉसफी एवं जीवन को दर्शाने के लिए भक्तिभावपूर्ण भजन प्रस्तुत किये।देव समाज भवन में इन दिनों उत्सव का वातावरण है और अगले तीन दिनों की गतिविधियों के लिए यह पूरी तरह तैयार है, जिसका उद्देश्य विशेष रूप से छात्रों में सामाजिक, नैतिक और चारित्रिक मूल्यों को विकसित करना है। छात्रों ने उत्साहपूर्वक इस कार्यक्रम के लिए तैयारी की है और वे आगामी कार्यक्रमों के लिए तत्पर हैं। इस कार्यक्रम में देव समाज के लगभग 2,000 सदस्य और देश भर के 21 देव समाज संस्थानों के छात्र हिस्सा ले रहे हैं।
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020




















