Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

निशांत बंसल ने मिस्टर ओलंपिया खिताब जीतकर ट्राइसिटी का नाम रोशन किया

0
489

चंडीगढ़,सुनीता शास्त्री।निशांत बंसल ने बॉम्बे एक्जीबिशन सेंटर,मुंबई में आयोजित आईएफबीबी प्रोफेशनल लीग प्रतियोगिता में मिस्टर ओलंपिया खिताब जीतकर एक बार फिर से ट्राइसिटी को गौरवान्वित किया है।वह पुरुषों के फिजिक ओवरऑल प्रो कार्ड और पुरुषों की बॉडी बिल्डिंग क्लासिक के भी विजेता हैं। फिजिक 21 प्रो कार्ड्स में 42 देशों के 500 से अधिक एथलीट मौजूद थे।निशांत सात बार मिस्टर चंडीगढ़, पांच बार मिस्टर पंजाब, एक बार मिस्टर इंडिया और मिस्टर एशिया टाइटल के विजेता रह चुके हैं। उन्होंने बॉस क्लासिक भी जीता है।निशांत ने कहा कि उन्होंने वियतनाम आईएफबीबी प्रो को पहले ही क्वालीफाई कर लिया था और रजत पदक हासिल करने में सफल रहे। फिर उन्होंने मिस्टर ओलंपिया इंडिया के लिए तैयारी शुरू कर दी और अपनी श्रेणी में ओवरऑल और प्रो कार्ड जीता।उन्होंने कहा, मैं अपने देश के लिए पदक लाने हेतु कड़ी मेहनत करूंगा। मैंने पहले ही बहुत अभ्यास किया है। मैं अपने कोच शाम सिंह शेरा का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जो खुद दो बार मिस्टर वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं। साथ ही, मैं श्री अतिंदरजीत सिंह वारियर का भी शुक्रगुजार हूं, क्योंकि उन्होंने मेडिकल सपोर्ट में कोई कसर नहीं छोड़ी। श्री जलविंदर सिंह जॉली, प्रबंध निदेशक, आई-जोन जिम एंड स्पा,ज़ीरकपुर, ने कहा, ‘हम खिलाडिय़ों का खास ख्याल रखते हैं। हम चाहते हैं कि हमारे खिलाड़ी फिट रहें और अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमता के साथ भारत के लिए खेलें। श्री हरकरन सिंह, प्रबंधक, आई-जोन जिम, ने कहा कि हम निशांत के व्यायाम कार्यक्रम का ध्यान रखते हैं। उन्हें जीरकपुर की रॉबी न्यूट्रिशन वैली से सप्लीमेंट और एक्सेसरीज मिलती हैं। वह अपने खानपान का बहुत ध्यान रखते हैं। सुबह 7 बजे उठते हैं और भोजन करने के बाद, सुबह 8 से 9 बजे के बीच कार्डियो व्यायाम करते हंै और 9 से 12 बजे के बीच मांसपेशियों का प्रशिक्षण लेते हैं। वर्कआउट के बाद वह लंच लेते हैं।दोपहर 1 से 4 बजे के बीच आराम करते हैं। फिर शाम 5 बजे भोजन करने के बाद, वह सुबह के जितना व्यायाम करने के लिए जिम जाते हंै। उनके खाने का समय रात 9 बजे है और रात 10 बजे वह सोने चले जाते हैं। उनके दैनिक आहार में 20 अंडे, 1 किलो चिकन, 500 ग्राम मछली, 500 ग्राम मटन, फल, हरी सलाद, प्रोटीन शेक आदि शामिल रहता है।