चंडीगढ़,सुनीता शास्त्री। ज़ीरकपुर, अभिनेता, गायक और गीत लेखक, फिल्म लुकाछुपी फेम अखिल पसरेजा का एक लाइव कॉन्सर्ट शनिवार रात को यहां होप हाइवे क्लब, ग्लोबल बिजनेस पार्क, जीरकपुर में आयोजित किया गया। उन्होंने पंजाबी अभिनेत्री और मॉडल तमन्ना सोढ़ी के साथ अनेक बॉलीवुड नंबर पेश किये। होप हाइवे क्लब, ज़ीरकपुर के निदेशक श्री अमित अग्रवाल ने कहा, हम अपने क्लब में चंडीगढ़ जैसा माहौल बनाना चाहते हैं। नए साल और क्रिसमस के उत्सव के लिए बहुत सी चीजों की योजना बनाई गई है। इनमें लाइव कॉन्सर्ट और अन्य कुछ चीजें शामिल होंगी। क्रिसमस का मुख्य आकर्षण डीजे सेरेना होंगी, जबकि अभिनेत्री-मॉडल तमन्ना सोंधी नए साल की पार्टी में परफॉर्म करेंगी। अखिल ने कॉन्सर्ट में एक से बढक़र एक गीत गाये और दर्शकों, विशेषकर जोड़ों को जोश से भर दिया। डीजे एमवी द्वारा पेश संगीत की धुनों पर दर्शकों ने नाचना शुरू कर दिया। कार्यक्रम में लगभग 450 जोड़ों ने भाग लिया। प्रमोटर पाली शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।






















