चंडीगढ़,सुनीता शास्त्री। डाउनसिंड्रोम सपोर्ट ग्रुप इंडिया नामक संगठन ने फूड बॉक्स स्थित क्लासिको आउटलेट के सहयोग से आज यहां विश्व विकलांगता दिवस मनाया। इस मौके पर दिव्यांग बच्चों के लिए ड्रम सर्कल नामक गीत-संगीत का एक रंगारंग कार्यक्रम पेश किया गया। ड्रम सर्कल आयोजित करने का आइडिया सुश्री शिवानी ढिल्लों का था, जो डाउन सिंड्रोम सपोर्ट ग्रुप इंडिया और क्लासिको आउटलेट की संस्थापक हैं। वे अपने संगठन के जरिए दिव्यांग बच्चों के लिए रोजगार के अवसर उत्पन्न करने की इच्छा रखती हैं। उनके फेसबुक पेज ‘डाउन सिंड्रोम सपोर्ट ग्रुप इंडिया’ पर ऐसे बच्चों और उनके माता-पिता के लिए अनेक प्रकार की उपयोगी जानकारियां रहती हैं।शिवानी ढिल्लों ने इस अवसर पर कहा, ‘अफ्रीका के पारंपरिक ड्रम को बजाने से विशेष जरूरतों वाले बच्चों को काफी लाभ मिलता है। इससे उन्हें मिलने-जुलने, लोगों से बात करने और दिमागी तौर पर मजबूत बने रहने में मदद मिलती है। साथ ही, ड्रम वादन से ऐसे बच्चों को चीजों को पहचानने में भी आसानी होती है।’कार्यक्रम के दौरान, विशेष आवश्यकता वाले बच्चों ने एक साथ बैठ कर अफ्रीकी ड्रम बजाये। साथ में व्हीलचेयर पर बैठे एक 7-सदस्यीय बैंड ‘फ्लोइंग कर्मा’ ने भी उनके साथ अपनी संगीत धुनें पेश कीं। यह बैंड फिलहाल चंडीगढ़ के स्पाइनल रिहैब सेंटर में पुनर्वास के दौर से गुजर रहा है।
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020



















