Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

नॉकआउट यूनिसेक्स सैलून स्पा अकादमी- ट्राइसिटी का सबसे बड़ा सैलून जीरकपुर में खुला

0
489

चंडीगढ़,सुनीता शास्त्री। ट्राइसिटी का सबसे बड़ा सैलून- नॉकआउट यूनिसेक्स स्पा अकादमी, आज यहां एक भव्य समारोह में लॉन्च किया गया, जो डोमिनोज के सामने वीआईपी रोड, जीरकपुर में स्थित है। सैलून का उद्घाटन मुख्य अतिथि बी एस संधू, पूर्व डीजीपी हरियाणा और भगवान दास गुप्ता ने किया।उद्घाटन समारोह का मुख्य आकर्षण थीं मिस रिदम सिंह रंधावा, जो मिस टूरिज्म इंटरनेशनल इंडिया 2019 और टॉप मॉडल वर्ल्डवाइड इंडिया 2019 होने के अलावा पूर्व में, फेमिना शाइनिंग स्टार 2018 और मिस पंजाब 2017 का खिताब भी जीत चुकी हैं।दीना गुप्ता, एमडी और जितेन्द्र गुप्ता, एमडी ने कहा, सैलून 6000 वर्ग फुट क्षेत्रफल में स्थित है, जो ट्राइसिटी और यहां तक कि पंजाब में सबसे बड़ा फ्लोर एरिया है। सैलून पटियाला और सिरसा में पहले से ही काम कर रहा है। पंचकूला, चंडीगढ़ और मोहाली में भी इसकी शाखाएं खोलने की योजना है। हमारे ग्राहकों में टॉप हस्तियां शामिल हैं और पूरे भारत में फ्रेंचाइजी खोलने के अवसर भी उपलब्ध हैं। लक्जरी सैलून के कर्मचारियों को यूके से प्रशिक्षण मिला हुआ है। यहां अंतर्राष्ट्रीय गुणवत्ता वाले उत्पादों का उपयोग किया जाता है। सैलून में बहुत ही किफायती दरों पर हेयर केयर, ब्यूटी केयर, नेल आर्ट और मेकअप आदि सहित सभी तरह की पर्सनल ग्रूमिंग सेवाएं उपलब्ध हैं। मेकअप, नेल आर्ट, ब्यूटी और हेयर केयर के लिए कोर्स भी उपलब्ध हैं। छात्रों को कोर्स पूरा करने के बाद जॉब प्लेसमेंट सहायता भी प्रदान की जाती है।समारोह में उपस्थित विशिष्ट अतिथियों में कुलदीप गोयल, कमल गोयल, ब्रिगेडियर राज कुमार भट्ट (सेवानिवृत्त) और वरुण भट्ट प्रमुख थे।