Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

रेमी अवार्ड से पुरस्कृत फिल्म रेन -में मानसून पर निर्भर निर्धन किसानों को परिस्थियों की त्रासदी से पलायन नहीं,जीवन जीने का संदेश दिया

0
312

चंडीगढ़,सुनीता शास्त्री। रेमी अवार्ड से पुरस्कृत फिल्म रेन -में मानसून पर निर्भर निर्धन किसानों के जीवन दर्द को बखूबी दर्शाया गया है। साथ परिस्थियों की त्रासदी से पलायन नहीं,मुकावला करते हुए जीवन जीने का संदेश दिया है। लंदन निवासी लेखक निर्देशक और एक्टर सिमरन सिद्धू अपनी लघु पंजाबी फिल्म रेन की प्रमोशन के सिलसिले में आज चंडीगढ़ पहुंचे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए फिल्म के लेखक निर्देशक व एक्टर सिमरन सिद्धू ने खुलासा किया कि उनकी यह लघु फिल्म हालात के मारे ऐसे निर्धन किसानों के इर्द गिर्द घूंमती है जो वर्षा की आस में टकटकी लगाए आसमान की तरफ देखते रहते हैं और फिर अचानक सूखा पडऩे पर आत्म हत्या करने को मजबूर हो जाते हैं। इस शॉर्ट फिल्म का निर्माण उसके पिता डा. चनन सिंह द्वारा ब्लू हॉर्स फिल्म्स इंटरनेशनल लिमिटिड के बैनर तले किया गया है। डा. चनन सिंह ने बताया कि सिमरन ने जब फिलम बनाने की बात कही तो उन्होंने रोका नहीं और जो वह करना चाहता था वह करने दिया बल्कि उनहोंने बढ़ावा दिया कि वह पंजाबी में अच्छी फिल्में बनाये पैसे की चिन्ता न करे।इस फिल्म को हयूस्टन में आयोजित 51वें विश्व फेस्टिवल में सर्वोत्तम शॉर्ट फिल्म के रेमी अवार्ड से नवाजा गया है। रेमी अवार्ड्स विजेताओं ने हॉलीवुड के दिग्गज फिल्म कलाकार स्टवीन स्पीलबर्ग (जुरासिक पार्क), फ्रांसिस फोर्ड कोपोला (द गॉडफादर) और जार्ज लुकस (स्टार वार्स) आदि प्रमुख हैं।आठ अवार्ड जीतने वाली इस शार्ट फिल्म रेन को लास एंजल्स में आयोजित फैस्टीजियस मथली फिल्म कंपीटीशन में सर्वोत्तम शार्ट फिल्म के रूप में चुना गया है और जाने माने एवं टीवी कंपोजर नेमी मोलुमाड ने भी इसको खुले दिल से सराहा है।इस फिल्म का संगीत हेंडरी जंतो ने तैयार किया है और सिनेमाटोग्राफी अनिल ढांडा की है। फिल्म का संपादन जैगे एस्ट्राडा टोरस ने किया है और मुख्य कलाकारों में यशपाल शर्मा, बिट्टू बाजवा मुख्य किसान के रोल में हैंव वीर सामरा का ग्रामीढ ़पंजाबी महिला का रोल है। फिल्म निर्माता डा. चॅनन सिंह सिद्धू ने पत्रकारों को बताया कि राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित पंजाबी फीचर फिल्म चन परदेसी को वह शीघ्र ही नई तकनीक से नये अवतार में डिजीटल भव्य स्तर पर रिलीज किया जायेगा।