Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

पुंडरी के विधायक रणधीर गोलन ने हरियाणा पर्यटन विभाग के चेयरमैन का पदभार संभाला मंै पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी से कार्य करूंगा: रणधीर गोलन

0
445

चंडीगढ़,सुनीता शास्त्री। पुंडरी के विधायक रणधीर गोलन ने आज चंडीगढ़ में हरियाणा पर्यटन विभाग के चेयरमैन के पद का कार्यभार संभाल लिया पदग्रहण समारोह के अवसर पर रणधीर गोलन ने कहा कि मुझे पर्यटन विभाग का चेयरमैन की सूचना देकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर जी व पूर्व चेयरमैन ने चौपड़ा जी ने अचानक चौका दिया था। मैने मुख्यमंत्री से कहा भी कि मैं किसान आदमी हूं पर्यटन के बारे में सूजबूझ कहॉ है। इस पर मुख्यमंत्री खट्टर जी ने कहा कि सब हो जायेगा। वस उनका आदेश का पालन करूंगा। मेरे लिए यहॉ सब एक नया परिवार जैसा है,उन्होंने लोगों सेअपील करते हुए कहा कि जैसे आपने चुनाव काल में मेरा सहयोग दिया वैसे ही यहॉ मुझे सहयोग करें। मेरा प्रयास होगा। किसी को परेशानी न हो, मैं पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी से कार्य करूंगा। क्या विशेष कार्य प्राथमिकता से किये जायेंगे पूछने पर रणधीर गोलन ने कहा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अनेक कार्य किये जायेंगे। अभी यहॉ अधिकारियों से मिलकर बातचीत कर आगे की योजनायें तैयार की जायेंगी। इस अवसर पर उनके परिवार के सदस्य व महिला एवं बाल कल्याण मंत्री कमलेश ढंाडा, पर्यटन मंत्री कंवर पाल गुज्जर व क्लैप, कैथल व राई के विधायक प्रमुख रूप से आये हुए थे ।