Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

श्री गुरु नानक देव जी के 550 साल प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में हलवा और चने का लंगर लगाया

0
325

चंडीगढ़,सुनीता शास्त्री। 550वें प्रकाश पर्व के पावन अवसर के उपलक्ष्य में एस के हॉस्पिटल खरड़ड़की ओर से हलवा प्रसाद और चने का लंगर लगाया गया। इस अवसर पर हॉस्पिटल की संचालिका सरबजीत कौर और स्टाफ के सदस्यों ने लंगर सेवा मेअपना योगदान दिया । सरबजीत कौर ने बताया कि श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सतगुरु सच्चे पातशाह जी के आशीर्वाद से आज हलवा प्रसाद और चने का लंगर लगाया है। इस दौरान प्रसाद ग्रहण करने आने वाली संगतों के लिए शीतल जल का भी प्रबंध किया गया था। उन्होंने कहा कि हमें आज उनके आदर्शों और सिद्धांतों को समझने और जीवन में अपनाने की अति आवश्यकता है। हम श्री गुरु नानक देव जी के बताए रास्ते पर चलकर ही समाज का कल्याण कर सकते हैं। समाज से हर तरह का सामाजिक, धार्मिक भेदभाव मिटा सकते हैं, जिससे समाज उन्नति कर सके और सभी को सम्मान अधिकार प्राप्त हो सकें। उनके द्वारा दी गई शिक्षाओं को आज हर एक को अपनाने की आवश्यकता है।