Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

गुरुग्राम। Elegant Children’s Academy (ECA School) में नवरात्रि एवं विजयदशमी के अवसर पर *“डांडिया तरंग, विजय प्रसंग”* कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, परंपरा एवं संस्कारों की सुंदर झलक प्रस्तुत की।

0
4

 

कार्यक्रम की *मुख्य अतिथि श्रीमती रश्मि राय चौकसे जी, निदेशक, **महाकाल सेवा समिति एवं My Coaching Class, रहीं। आप राष्ट्र सेविका समिति, सोहना नगर की कार्यवाहिका है, विशिष्ट अतिथि के रूप में **श्रीमती अंजू जोशी जी, सह सचिव, **HSSF, INO में उपाध्यक्ष तथा **राष्ट्र सेविका समिति, माधव नगर की कार्यवाहिका, उपस्थित रहीं। इस अवसर पर **श्रीमती नूतन श्रीवास्तव जी, जो स्वयं का विद्यालय संचालित करती हैं तथा **राष्ट्र सेविका समिति, श्री राम नगर की सह कार्यवाहिका* के पद का दायित्व संभाल रही हैं, भी उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में विद्यालय की *प्रधानाचार्या श्रीमती निधि सक्सेना जी* ने सभी सम्मानित अतिथियों का परिचय कराया तथा उनके सामाजिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों से उपस्थित जनों को अवगत कराया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने *ग्रुप सॉन्ग, डांडिया नृत्य तथा रावण वध एवं रावण दहन* की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया।

*रावण वध एवं रावण दहन* के माध्यम से विद्यार्थियों ने *सत्य की असत्य पर तथा धर्म की अधर्म पर विजय* का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में सम्मानित अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

मुख्य अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास के साथ-साथ भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करते हैं।