Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

टीम इंडिया ने घरेलू मैदान पर इस साल पहली टी-20 सीरीज जीती, चाहर इस फॉर्मेट में हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीय

0
367

  • भारत ने पहले 174 रन बनाए, बांग्लादेश की टीम 19.2 ओवर में 144 रन ही बना सकी
  • श्रेयस अय्यर ने 62 और लोकेश राहुल ने 52 रन बनाए, चाहर ने 6 और शिवम दुबे ने 3 विकेट लिए
  • भारतीय टीम इस साल घरेलू मैदान पर फरवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-0 से हारी थी
  • सितंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टी-20 की सीरीज 1-1 से बराबर रही थी
  • भारत-बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट की सीरीज का पहला मैच 14 नवंबर से इंदौर में होगा

Dainik Bhaskar

Nov 11, 2019, 12:22 AM IST

खेल डेस्क. भारत ने बांग्लादेश को तीन टी-20 की सीरीज 2-1 से जीत ली। नागपुर में रविवार को खेले गए आखिरी मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 30 रन से हराया। पहले मैच में बांग्लादेश और दूसरे मैच में भारत को जीत मिली थी। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने इस साल घरेलू मैदान पर पहली टी-20 सीरीज अपने नाम कर ली। फरवरी में उसे ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 से हराया था। वहीं, सितंबर में दक्षिण अफ्रीका से सीरीज 1-1 से बराबर रही थी।

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 174 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 19.2 ओवर में 10 विकेट पर 144 रन ही बना सकी। भारत के लिए दीपक चाहर ने हैट्रिक सहित छह विकेट लिए। शिवम दुबे को तीन सफलता मिली। चाहर को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।

चाहर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले सातवें भारतीय

फॉर्मेट गेंदबाज
टेस्ट हरभजन सिंह, इरफान पठान
वनडे चेतन शर्मा, कपिल देव, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी
टी-20 दीपक चाहर

चाहर ने मेंडिस का 7 साल पुराना बेस्ट प्रदर्शन का रिकॉर्ड तोड़ा

गेंदबाज देश प्रदर्शन किसके खिलाफ साल
दीपक चाहर भारत 6/7 बांग्लादेश 2019
अजंता मेंडिस श्रीलंका 6/8 जिम्बाब्वे 2012
अजंता मेंडिस श्रीलंका 6/16 ऑस्ट्रेलिया 2011
युजवेंद्र चहल भारत 6/25 इंग्लैंड 2017

भारतीय टीम चौथी बार पहला मैच हारने के बाद टी-20 सीरीज जीती

साल कहां किसके खिलाफ
2016 भारत श्रीलंका
2016 जिम्बाब्वे जिम्बाब्वे
2017 भारत इंग्लैंड
2019 भारत बांग्लादेश

चहल टी-20 में 50 विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय

युजवेंद्र चहल ने महमूदुल्लाह (8 रन) को बोल्ड किया। चहल का टी-20 में यह 50वां विकेट है। वे इस आंकड़े तक पहुंचने वाले तीसरे भारतीय बने। उनसे पहले रविचंद्रन अश्विन ने 52 और जसप्रीत बुमराह ने 51 विकेट लिए। 

चहल 5वें सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले गेंदबाज

गेंदबाज देश मैच
अजंता मेंडिस श्रीलंका 26
इमरान ताहिर दक्षिण अफ्रीका 31
राशिद खान अफगानिस्तान 31
मुस्तफिजूर रहमान बांग्लादेश 33
युजवेंद्र चहल भारत 34
डेल स्टेन दक्षिण अफ्रीका 35

नईम-मिथुन ने 98 रन की साझेदारी की

मोहम्मद नईम ने करियर का पहला अर्धशतक लगाया। वे 81 रन बनाकर शिवम दुबे की गेंद पर बोल्ड हो गए। दुबे ने अगली ही गेंद पर आफिफ हुसैन (0) को पवेलियन भेज दिया। नईम और मोहम्मद मिथुन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 98 रन की साझेदारी की। मिथुन 27 रन बनाकर चाहर की गेंद पर राहुल को कैच थमा बैठे। दुबे ने मुशफिकुर रहीम (0 रन) को बोल्ड कर दिया। यह उनके करियर का पहला विकेट है। लिटन दास 9 रन बनाकर दीपक चाहर की गेंद पर आउट हो गए। वॉशिंगटन सुंदर ने उनका कैच लिया। दीपक ने अगली ही गेंद पर सौम्य सरकार (0 रन) को आउट किया।

नईम भारत के खिलाफ एक टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बांग्लादेशी

बल्लेबाज रन मैदान साल
मोहम्मद नईम 81 नागपुर 2019
शब्बीर रहमान 77 कोलंबो 2018
मुशफिकुर रहीम 72* कोलंबो 2018
मुशफिकुर रहीम 60* दिल्ली 2019

राहुल-अय्यर ने अर्धशतकीय साझेदारी की

इससे पहले टीम इंडिया के लिए लोकेश राहुल और श्रेयस अय्यर ने अर्धशतकीय पारी खेली। अय्यर ने टी-20 करियर का पहला अर्धशतक लगाया। वे 62 रन बनाकर आउट हुए। राहुल ने टी-20 का छठा अर्धशतक लगाया। वे 52 रन बनाकर अल-अमीन की गेंद पर आउट हुए। राहुल ने अय्यर के साथ तीसरे विकेट के लिए 59 रन की साझेदारी की।

रोहित 2 रन बनाकर ही बोल्ड हो गए

मनीष पांडेय ने 13 गेंद पर नाबाद 22 रन बनाए। उन्होंने तीन चौके लगाए। शिवम दुबे आठ गेंद पर नौ रन बनाकर नाबाद रहे। ऋषभ पंत 6 रन बनाकर सौम्य सरकार की गेंद पर बोल्ड हो गए। पिछले मैच में 85 रन बनाने वाले रोहित शर्मा इस मुकाबले में 2 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें शफिउल इस्लाम ने बोल्ड किया। शिखर धवन 16 गेंद पर 19 रन बनाकर आउट हुए। शफिउल ने उन्हें महमूदुल्लाह के हाथों कैच कराया।

स्कोरकार्ड: भारत

बल्लेबाज रन गेंद 4s 6s
रोहित शर्मा बो. शफिउल 2 6 0 0
शिखर धवन कै. महमूदुल्लाह बो. शफिउल 19 16 4 0
लोकेश राहुल कै. लिटन बो. अल-अमीन 52 35 7 0
श्रेयस अय्यर कै. लिटन बो. सरकार 62 33 3 5
ऋषभ पंत बो. सरकार 6 9 0 0
मनीष पांडेय नाबाद 22 13 3 0
शिवम दुबे नाबाद 9 8 0 0

रन: 174/5, ओवर: 20, एक्स्ट्रा: 2.

विकेट पतन: 3/1, 35/2, 94/3, 139/4, 144/5.

गेंदबाजी: अल-अमीन हुसैन: 4-0-22-1, शफिउल इस्लाम: 4-1-32-2, मुस्तफिजूर रहमान: 4-0-42-0, अमिनुल इस्लाम: 3-0-29-0, सौम्य सरकार: 4-0-29-2.

स्कोरकार्ड: बांग्लादेश

बल्लेबाज रन गेंद 4s 6s
लिटन दास कै. सुंदर बो. चाहर 9 8 2 0
मोहम्मद नईम बो. शिवम 81 48 10 2
सौम्य सरकार कै. शिवम बो. चाहर 0 1 0 0
मोहम्मद मिथुन कै. राहुल बो. चहर 27 29 2 1
मुशफिकुर रहीम बो. शिवम 0 1 0 0
महमूदुल्लाह बो. चहल 8 10 0 0
आफिफ हुसैन कै एंड बो. शिवम 0 1 0 0
अमिनुल इस्लाम बो. चाहर 9 9 1 0
शफिउल इस्लाम कै. राहुल बो. चाहर 4 6 0 0
मुस्तफिजूर रहमान कै. अय्यर बो. चाहर 1 3 0 0
अल-अमीन नाबाद 0 0 0 0

रन: 144/10, ओवर: 19.2, एक्स्ट्रा: 5.

विकेट पतन: 12/1, 12/2, 110/3, 110/4, 126/5, 126/6, 130/7, 135/8, 144/9, 144/10.

गेंदबाजी: खलील अहमद: 4-027-0, वॉशिंगटन सुंदर: 4-0-34-0, दीपक चाहर: 3.2-0-7-6, युजवेंद्र चहल: 4-0-43-1, शिवम दुबे: 4-0-30-3.

DBApp